
लखनऊ, 8 मई। दुनिया के 10 सबसे बड़े स्कूलों में लखनऊ का सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सी.एम.एस.) पहले पायदान पर है जबकि अन्य स्कूलों में जर्मनी का श्लॉस सलेम स्कूल, नीदरलैण्ड का डी क्लेन कैपिटिन स्कूल, रूस का जिलआर्ट स्कूल, इंग्लैण्ड का क्वीन एथेलबुर्गा कालेज, अमेरिका का टेरासेट एलीमेन्ट्री स्कूल, संयुक्त अरब अमीरात का इण्टरनेशनल स्कूल, इंग्लैण्ड का चार्टरहाउस स्कूल एवं अमेरिका का वाटरशेड स्कूल शामिल है। खास बात यह है कि न सिर्फ क्षेत्रफल के आधार पर अपितु छात्र संख्या व सर्वोत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने में भी सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ दुनियॉ का सबसे बड़ा स्कूल है। वर्ष 2001 में सी.एम.एस. को सर्वाधिक छात्र संख्या के आधार पर विश्व के सबसे बड़े स्कूल के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया था, यह रिकार्ड आज भी कायम है।
सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने एक अनौपचारिक वार्ता में बताया कि सन् 1959 में पाँच बच्चों व मात्र 300 रूपये की उधार की पूँजी से प्रारम्भ हुआ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल आज लखनऊ में अपने 21 कैम्पसों के साथ 62 हजार से अधिक छात्रों का सर्वांगीण विकास कर रहा है, जो कि विश्व में एक रिकार्ड है। शिक्षा के क्षेत्र में सी.एम.एस. ने अनेकों ऐसे कीर्तिमान स्थापित किये हैं जिसकी दूसरी मिसाल मिलना मुश्किल है। सी.एम.एस. के छात्र आज पूरे विश्व में उच्च पदों पर आसीन होकर विद्यालय की ‘जय जगत’ की विचारधारा का परचम लहरा रहे हैं। विगत वर्षों में भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्रों ने आई.ए.एस., आई.पी.एस., आई.ई.एस, पी.सी.एस, पी.सी.एस. (जे) जैसी उच्च प्रतिष्ठित राजकीय सेवाओं में चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इसके अलावा, सी.एम.एस. के छात्र प्रतिवर्ष 10वीं व 12वीं की आई.सी.एस.सी. एवं आई.एस.सी. बोर्ड परीक्षाओं में कीर्तिमान स्थापित लखनऊ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते रहे हैं, जबकि हजारों की संख्या में सी.एम.एस. के छात्र अमेरिका, इंग्लैण्ड, जर्मनी, फ्रांस, आस्ट्रेलिया आदि विदेशों के टॉप विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्चशिक्षा हेतु चयनित चुके हैं।
सारे देश के लिए एवं खासकर लखनऊ के लिए एक अभूतपूर्व है कि लखनऊ के विद्यालय ने विश्व पटल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, जिसका सम्पूर्ण श्रेय डा. जगदीश गाँधी व डा. (श्रीमती) भारती गाँधी के त्याग, तपस्या व बलिदान को जाता है। विश्व एकता व विश्व शान्ति के प्रयासों के तहत सी.एम.एस. विगत 23 वर्षों से लगातार प्रतिवर्ष ‘मुख्य न्यायाधीशों का अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ आयोजित करता है जिसमें 136 देशों के 1361 मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधीश तथा राष्ट्राध्यक्ष प्रतिभाग कर चुके हैं। इसके अलावा विभिन्न सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों जैसे पर्यावरण, बालिकाओं की शिक्षा, किशोरों व युवाओं के चारित्रिक उत्थान आदि अनेकानेक ज्वलन्त मुद्दों पर पुरजोर ढंग से अपनी आवाज उठाता रहा है। इन्हीं प्रयासों के तहत सी.एम.एस. को विभिन्न पुरस्कारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें यूनेस्को द्वारा शांति शिक्षा पुरस्कार.2002, डेरोजियो अवार्ड, वर्डलॉन एक्सीलेन्स अवार्ड, आइसलैण्ड, वर्ल्ड चिल्ड्रेन्स प्राइज फॉर द राइट्स ऑफ द चाइल्ड, स्वीडन, लाइफ लिंक कैम्पेन रिकगनीशन, स्वीडन, पीसफुल स्कूल्स इण्टरनेशनल रिकगनीशन, कनाडा, न्यूक्लियर फ्री फ्यूचर अवार्ड आदि प्रमुख हैं।
Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।