प्रबुद्ध बाल रंग कार्यशाला में रंगमंच के विविध कला आयामों से रूबरू हो रहे बच्चे

 

बहुजन समाज के पचासों बच्चे कार्यशाला का उठा रहे है भरपूर आनन्द बारा प्रयागराज। विकास खण्ड शंकरगढ़ स्थित ग्रामसभा ओठगी में मंगलवार से सात से सत्रह आयु वर्ग के बच्चों के सृजनात्मक, कलात्मक और व्यक्तित्व विकास के लिये प्रबुद्ध फाउंडेशन, देवपती मेमोरियल ट्रस्ट, डा. अम्बेडकर वेलफेयर एसोसिएशन (दावा) और बाबासाहेब शादी डॉट काम के संयुक्त तत्वावधान में एक तेईस दिवसीय प्रतुतिपरक ग्रीष्मकालीन प्रबुद्धत बाल रंग कार्यशाला में क्षेत्र से आये बहुजन समाज के पचासों बच्चे रंगमंच के विविध कला आयामों से रूबरू हो रहे है और गर्मी की छुट्टी में अपने अभिभावकों से मुक्त होकर कार्यशाला में पप्रतिदिन तीन घंटे खेल कूद, विपश्यना, व्यायाम, योगा, गीत, नृत्य और नाटकों में प्रशिक्षण लेकर नए नए मित्रो के साथ भरपूर आनन्द उठा रहे है। ग्रामसभा ओठगी में सायं सात बजे तक चलने वाली कार्यशाला के पहले दिन से ही सभी बच्चों आयोजक व रंग निर्देशक आईपी रामबृज द्वारा एक दूसरे का परिचय जाना तथा मनुष्यता के मूल पाठ की ओर ध्यान केंद्रित करते हुए अपने जीवन के उपयोगी नैतिक मूल्यों के महत्व को विस्तार से समझा। प्रतिदिन कार्यशाला की शुरुआत बुद्ध बंदना, त्रिशरण, पंचशील से शुभारंभ होता है, विपश्यना के साथ व्यायाम, योगा के बाद कहानी कविता और लघु नाटकों का निर्माण खेल खेल में तैयार किया जा रहा है।

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।