
वैदिक गणित भारत की प्रमुख सनातनी विद्याओं में से एक है और आज भी प्रासंगिक है। इसकी विशेषता यह है कि इस विद्या को जानने वाला व्यक्ति गणितीय तकनीकों में इतना दक्ष हो जाता है कि कैलकुलेटर से भी अधिक गति से गणना कर सकता है। अतः इस विद्या को जन-जन तक पहुँचाने के लिए भारत उदय गुरुकुल द्वारा दिनांक 26 फरवरी से 4 मार्च 2023 तक वैदिक गणित शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में सभी उम्र (5 वर्ष से ऊपर) के लोग भाग ले सकते हैं। यह वैदिक गणित शिविर मुख्य रूप से एक आवासीय शिविर है, लेकिन इसमें ऑनलाइन भी भाग लिया जा सकता है। इस आवासीय शिविर में नियमित रूप से शारीरिक व्यायाम (योग), प्राणायाम, ध्यान, आत्मनिरीक्षण, जैविक खेती एवं कुश्ती (दंगल) आदि का प्रशिक्षण एवं अभ्यास किया जायेगा। दैनिक दिनचर्या ब्रह्ममुहूर्त में प्रातः 4.00 बजे से प्रारम्भ होकर रात्रि 9.00 बजे आत्मनिरीक्षण सत्र के साथ समाप्त होती है। शिक्षा-संस्कृति और वैदिक गणित का यह अनूठा कैंप बच्चों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। अतः प्राथमिकता के आधार पर अपने बच्चे का पंजीकरण करवाएं: https://bit.ly/vedicmathcamp
आपका शुभचिंतक
रविकांत पाठक
संस्थापक भरत उदय गुरुकुल
व्हाट्सएप: +91-70819962 74
Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।