प्रतापगढ़ सहित प्रदेश के सभी 75 जिलों के समाजवादी कार्यालयों में मातोश्री अहिल्या बाई होल्कर जयन्ती उद्देश्यपूर्ण ढंग से मनायी गयी

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश 31 मई। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, मीराभवन पर भारतीय इतिहास की प्रसिद्ध शासिका राजमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन् किया गया। तत्पश्चात् मातोश्री के लोक कल्याणकारी विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कार्यकारी जिलाध्यक्ष मोहम्मद अनीस खान व संचालन कोषाध्यक्ष प्यारेलाल खैरा ने किया।
प्रतापगढ़ की विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मातु अहिल्या बाई होल्कर आध्यात्मिक नारी थी जिनके सद्प्रयासों से सम्पूर्ण देश के जीर्ण-शीर्ण मन्दिरों, घाटों एवं धर्मशालाओं का सौन्दर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार हुआ। लोकमाता देवी अहिल्या बाई ने देश भर में सबसे अधिक धार्मिक स्थलांे का निर्माण करके अपने होल्कर राज्य से बाहर देश के कोने-कोने में धर्म के माध्यम से मानव सेवा तथा सामाजिक एकता का संदेश पहुंचाया। नारी शक्ति का प्रतीक महारानी अहिल्या बाई होल्कर द्वारा दिखाये मार्ग पर चलने के लिए विशेषकर महिलाओं को आगे आकर मानव सेवा तथा सामाजिक एकता के विचार को सारे संसार में फैलाने में यथा शक्ति योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता पारस नाथ यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख शान्ति सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा पाल, उमेश वर्मा, हरीश शुक्ला, इरफान खान, धर्मराज सिंह, अमीरूल हक, निसार अहमद, राजकुमार यादव, शाहिद राईन, प्रदीप यादव, अनिल सिंह, अयोध्या प्रसाद पाठक, दीपक यादव, अनुज पाल, तनु पाल, मीडिया प्रभारी मनीष पाल सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि प्रतागढ़ जिले सहित प्रदेश के सभी 75 जिलों में मातोश्री अहिल्या बाई होल्कर जयन्ती उद्देश्यपूर्ण ढंग से मनायी गयी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने भी लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर जयन्ती के अवसर पर मातोश्री के प्रति अपना सम्मान प्रकट किया है।
Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।