हमारा शैक्षिक अनुभव के आधार पर दृढ़ विश्वास है कि भारतीय संस्कृति के आदर्श वसुधैव कुटुम्बकम् जय जगत को विश्व संस्कृति के रूप में विकसित करके विश्वव्यापी समस्याओं के समाधान निकाले जा सकते हैं।
फिरोजाबाद, उ.प्र. सितम्बर। महान दार्शनिक रामास्वामी नायकर जयन्ती के अवसर पर अनेक महापुरूषों को श्रद्धांजलि तथा पुष्पाजंलि समारोह तथा भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन जय जगत फाउण्डेशन, फिरोजाबाद शाखा के द्वारा राॅयल एजूकेशन वल्र्ड पब्लिक स्कूल, रामनगर, स्वर्गाश्रम के निकट 17 सितम्बर 2023 को किया गया। कवि सम्मेलन का संचालन एटा के डा. राम प्रकाश पाल, पथिक द्वारा किया गया। कवि सम्मेलन का आयोजन कविवर छदामीलाल पाराशर स्मारक साहित्य सृजन मंच, शिकोहाबाद द्वारा किया गया।
जयन्ती समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी श्री यदुनन्दन लाल लोधी द्वारा किया गया। समारोह की अध्यक्षता श्री दयालु राम दयालु द्वारा की गयी। समारोह का संयोजन वरिष्ठ समाजसेवी एवं कवि श्री पहुंची लाल धनगर ने किया।
इस अवसर पर विचारशील वक्ताओं तथा प्रसिद्ध कवियों ने महान रामास्वामी नायकर के दिखाये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। विशेष रूप से सभी ने महिला जागरण, कुरीतियों, पाखण्ड, पिछड़ापन निर्वारण पर सारगर्भित विचार व्यक्त किये गये।
मुख्य वक्ता शैक्षिक एवं वैश्विक चिन्तक प्रदीपजी पाल, एडिटर, पाल वल्र्ड टाइम्स न्यूज एवं अध्यक्ष जय जगत फाउण्डेशन ने अपने ओजस्वी भाषण द्वारा ‘ऐसी भी कायरता इतना तो न डरो, पाश्चत्य संस्कृति से अब तो युद्ध करो’ की ललकार लगायी। उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम् व पारिवारिक एकता में विश्व की सभी समस्याओं का समाधान निहित है! प्रत्येक परिवार की आर्थिक समृद्धि के लिए वोटरशिप कानून बनाने तथा विश्व शान्ति के लिए विश्व की सरकार समय रहते गठित करने के प्रति जोरदार ढंग से सभी को जागरूक किया। उन्होंने पूरे विश्वास से बताया कि पारिवारिक एकता ही जय जगत की आधारशिला है। वसुधैव कुटुम्बकम् व जय जगत के विचार मंे विश्व की सभी समस्याओं का समाधान निहित है।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में लखनऊ से प्रदीपजी पाल, , फतेह सिंह बेधड़क, श्री चन्द्र धनगर, रमेश चन्द्र बघेल, अशोक बघेल, पत्रकार, आलोक कुमार धनगर, करतार सिंह वर्मा, भीमसेन निषाद आदि शामिल हुए। समारोह का संचालन डा. डी.आर. वर्मा द्वारा बड़ी ही कुशलतापूर्वक किया गया।
इसके अलावा उत्तर प्रदेश के चन्दौली, वाराणसी आदि सहित देश भर में रामास्वामी नायकर जयन्ती सारगर्भित एवं वैचारिक रूप से मनायी गयी।
विश्व पाल, मीडिया प्रभारी
मो. 9839423719











Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।