Agra, UP :: 31/05 /2023 को कटरा, गड़रियान सब्जी मंडी छीपीटोला, आगरा पर पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 298 वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रथम शोभायात्रा पाल-बघेल समाज कटरा, गड़रियान कमेटी के सदस्यों द्वारा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। जिसमें समाज की नारी शक्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा।लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती एवम प्रबुद्धजन सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बघेल समाज के अंतर्राष्ट्रीय कवि एवम साहित्यकार डॉ. राजेन्द्र मिलन जी द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई एवं अतिथियों में श्री इंदल सिंह ’इंदु’ पार्षद श्री जयदीप सोनकर, श्रीमती माया देवी जी, मोहित भारती (जिला अस्पताल मैनेजर ), डॉ. अशोक बघेल, डॉ. वीरेंद्र सिंह, श्री बांकेलाल, श्री नत्थी लाल,श्री गिरिराज सिंह, विनोद बघेल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।व कमेटी के सदस्यों में श्री मनोज निगोता,श्री वीरेंद्र बघेल, श्री नितिन निगोता, श्री बबलू बघेल, श्री राजू बघेल, श्री राहुल बघेल (डीजे ), श्री अनिल बघेल, श्री आदेश, श्री मनीष बघेल, मोहित, जतिन बघेल व श्री दीपक बघेल द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन किया तथा माता अहिल्याबाई होलकर की आरती साहित्यकार व अध्यापिका पदमावती ’पदम’ ने गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
कार्यक्रम में समस्त मंचासीन अतिथियों द्वारा लोकमाता के जीवन तथा शासन प्रणालीके विषय में अपने अपने विचार प्रस्तुत किये।तत्पश्चात समस्त आगंतुकों का सम्मान पगड़ी, पटका इत्यादि पहनाकर किया गया।कार्यक्रम का विधिवत संचालन दीपक बघेल ने किया।
कार्यक्रम की कवरेज अर्जुन सिंह रौतेला ने की। नारी शक्तियों में खुशबू बघेल रेनू, रीता,रामवती, भगवन देवी, सुंदरी, मीरा, बेबी, हरदेई, राधा अनीता,आदि मौजूद रहीं।
सौजन्य से- पदमावती पदम
9319368532












Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।