विमुक्त घुमंतू अर्ध घुमंतू जनजाति महासंघ मध्य-प्रदेश के तत्वाधान में 31 मई को धनगर समाज ने धनगर गौरव दिवस के रूप मे मनाई
विमुक्त घुमंतू अर्ध घुमंतू जनजाति महासंघ मध्य-प्रदेश
के तत्वाधान में 31 मई को धनगर समाज ने धनगर गौरव दिवस के रूप मे मनाई माँ अहिल्या बाई होल्कर की जयंती l
माँ अहिल्या के जयकारों के साथ धनगर समाज के लोगों ने निकाला भव्य जुलूस एवं वाहन रैली l
31मई दिन बुधवार को मध्य-प्रदेश के 52 जिलों समेत शुजालपुर में भी भगवान शिव की अनन्य भक्त मालवा की महारानी मां अहिल्या बाई होल्कर की जयंती को बड़ी धूमधाम से धनगर गौरव दिवस के रूप मे मनाया गया l जिसमें सैकड़ों-हज़ारों की संख्या में युवाओ ने भाग लेते हुए माँ अहिल्या बाई की भक्ति,सुशासन एवं न्याय प्रियता की शौर्य गाथा के गीत गाए,माँ अहिल्या के जमकर जयकारे लगाते हुए भव्य शोभा यात्रा निकाली l शोभायात्रा नई तहसील से शुरू हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जटाशंकर पहुंची। कार्यक्रम के शुरुआत में( धनगर _ पाल, बघेल, भारुड, कुरमार, हटकर, हाटकर,गारी,गायरी,कुरबा,गडरिया,ग्वाला,धारिया, घोषी)समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया ,जिन्होने हाल ही मे घोषित राज्य स्कूल परीक्षा परिणामों मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज जिले एवं राज्य को गौरवांवित किया है l
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश प्रधान संगठन मंत्री मधुसूदन धनगर ने की, मुख्यवक्ता प्रकाश जी धनगर (विद्या भारती के प्रांतीय सचिव) अतिथि शिक्षा मंत्री जी के सुपुत्र श्री देवराज जी परमार रहे,धनसिंह जी धनगर,कैलाश जी धनगर, कुमेर सिंह धनगर,जगदीश जी धनगर,शंकरलाल धनगर, मोहन धनगर, पवन धनगर (पार्षद), राकेश चौधरी, दीपक गोस्वामी जी रहे।
प्रकाश जी धनगर ने कहा की देवी लोकमाता अहिल्या बाई होलकर ने विश्व विख्यात काशी विश्वनाथ,सोमनाथ मंदिर आदि मंदिरों का जीर्णोद्वार किया,तथा संपूर्ण मालवा साम्राज्य का संचालन किया, वा अंग्रेजो,मुगलों से कई युद्ध किए
श्री कैलाश धनगर ने भी अहिल्या जी के इतिहास की जानकारी दी।
कार्यक्रम में विशेष रूप से जिलाध्यक्ष परसराम पटेल,प्रभारी राहुल धनगर (झोंकर),देवकरण धनगर,अर्जुन चौधरी,राजकुमार धनगर,यशवंत धनगर,संतोष जी,राहुल धनगर,बहादुर धनगर,कमल चौधरी,जितेंद्र,संतोष धनगर,सुबाक सिंह, डा सुनेर,ब्रज धनगर,सतीश धनगर,अखिलेश,आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन रामसिंह धनगर ने किया, अखिलेश जी धनगर (मीडिया प्रभारी), दीपक धनगर, युवराज धनगर, हेमंत धनगर (बेरछा), रविन्द्र धनगर, आभार राहुल धनगर ने माना।












Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।