राष्ट्रगौरव पुण्यश्लोक मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के 298 वे जन्मोत्सव पर बीएसए धनगर ने किया जीवन का 15 वां रक्तदान। 


 
आज 31 मई 2023 दिन बुधवार को राष्ट्रगौरव पुण्यश्लोक मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होल्कर जी के 298 वे जन्मोत्सव एवं निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन निवासी बीएसए धनगर उर्फ बन्टी धनगर ने जिला चिकित्सालय फलोदी (जोधपुर) राजस्थान में जीवन का 15 वां रक्तदान किया। इस मौके पर उपस्थित सभी महानुभावों को रक्तदान की महत्वता एवं जागरूकता बताते हुये अवगत कराया कि देश भर में रक्त की उचित उपलब्धता ना होने के कारण लाखों मृत्यु हो जाती है। आधुनिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी इतना एडवांस नहीं हुआ है कि रक्त का विकल्प ढूंढ पाए। अतः मेरा सभी महानुभावों, बुद्धिजीवियों, युवा साथियों, माताओं एवं बहनों से यही अनुरोध है जब भी मौका मिले या फिर कभी किसी को आपातकाल में रक्त की जरूरत पड़ती है तो बिना किसी संकोच के रक्तदान अवश्य करें। रक्तदान करने के बाद जो मानवीय संतुष्टि का आनंद होता है।
धन्यवाद।

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।