बच्चों के शैक्षिक उत्थान के लिए शिक्षा प्रोत्साहन समिति ग्राम सभा सरैया के द्वारा आयोजित  चित्रकला/सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

चंदौली, Uttar Pradesh : पुण्यश्लोक  राजमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर जी की 298 वीं जयंती के अवसर पर 31 मई 2023 को ग्रामीण समाज के बच्चों के शैक्षिक उत्थान के लिए शिक्षा प्रोत्साहन समिति ग्राम सभा सरैया के द्वारा आयोजित  चित्रकला/सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजेता मेधावियों विद्यार्थियों को ग्राम सभा सरैया के प्रांगण में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री ज्वाला प्रसाद एसडीएम चकिया,विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो0 अखिलेश पाल, (विभागाध्यक्ष,कृषि विज्ञान संस्थान बी एच यू वाराणसी), श्री अविनाश भूषण जी (सहायक कमांडेंट सीआरपीएफ चकिया),श्री अजीत पाल (खंड शिक्षा अधिकारी चंदौली) उपस्थित रहे।

          सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा राजमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। कार्यक्रम में आए अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम में कक्षा 1 से 8 तक के  प्रतिज्ञा मौर्य, यश विश्वकर्मा, सद्दाम अंसारी, कुशुम पाल, आयुष मौर्य, दीपांश सिंह, जागृति रस्तोगी एवं श्वेता आदि विद्यार्थी पुरस्कृत किए गए।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ रामविलास पाल, विरेंद्र पाल, फूलचंद पाल,श्री संतोष पाल (प्रवक्ताGIC चकिया), शंभू नाथ जायसवाल, नीलम पाल, राजकुमार पाल, शंभू नाथ जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

         कार्यक्रम के आयोजक सुरेंद्र पाल और प्रदीप कुमार पाल ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले 5 वर्षों से ग्रामीण प्रतिभाओं को तराशने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है । कार्यक्रम का संचालन श्री नंदलाल शास्त्री एवम सुरेंद्र पाल द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंत में प्रदीप कुमार पाल ने सभी अतिथियों एवम अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया।

Congratulations
Pradeep ji 
www.palworldtimes.com
Whatsapp : 9839423719
Thanks

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।