जलकल विभाग कि लापरवाही के कारण (भरें सीवर होने से), क्षेत्रीय लोग हुए बीमार।

विषय:- जलकल विभाग कि लापरवाही के कारण (भरें सीवर होने से), क्षेत्रीय लोग हुए बीमार।

कानपुर नगर, समाजसेवी कृष्ण कुमार सिंह चकित ने बताया कि जोन-5, गोविंदनगर विधानसभा, वार्ड-34 रतनलालनगर के अंतर्गत, निवास संख्या:- ए.-132 ई. डब्ल्यू. एस. बर्रा-7 के समीप व कुछ क्षेत्र बर्रा-4 का, लगभग 150 परिवारों को सीवर से संबंधित समस्या बनी हैं। वहां पर सीवर चेंबर भरें हुए हैं, जिसमें अधिक गंदगी (सील्ट) भरी हैं। जिसके कारण क्षेत्रीय लोगों के निवास में लगे समर्सिबलपंप के माध्यम से सीवर का दूषित जल बदबू सहित आ रहा हैं। जिससे क्षेत्रीय लोगों को शुद्ध पेयजल का संकट बना हुआ हैं। अधिक संघर्ष करना पड़ रहा हैं, शुद्ध पेयजल कि व्यवस्था के लिए। क्षेत्र में सप्लाई वाला पानी भी नहीं आता हैं। दूषित जल के कारण क्षेत्रीय महिला श्रीमती प्रेमा जयसवाल जी व अन्य क्षेत्रीय लोग, बच्चे-बच्चियां इत्यादि बीमार हो रहें हैं। इस समस्या को हमने जोन-5 जलकल विभाग के अवर अभियंता श्री अश्वनी यादव जी को अवगत करा दिया हैं, उन्होंने कल उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया हैं। जलकल विभाग के उच्चअधिकारियों से यह प्रार्थना हैं की, जोन-5 के अंतर्गत, वार्ड-34 रतनलालनगर में सफाई कर्मचारियों कि संख्या बढ़ाई जाए तथा सभी सीवर चैंबरों की सफाई कराई जाए। अधिक समय से सीवर चेंबर साफ नहीं हुए हैं, उनमें अधिक गंदगी (सील्ट) भरी हुई हैं। अगर अतिशीघ्र समस्या का समाधान नहीं होता हैं, तो हम बाध्य होंगे, अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जलकल विभाग की होगी।

अनीता ने बताया कि सीवर भरा हुआ हैं। पीने का पानी गंदा आ रहा हैं। बच्चे बीमार हो रहे हैं। पानी खरीद-खरीद कर पीना पड़ रहा हैं। 15 दिनों से यह समस्या हैं। पानी का टैंकर जो जलकल विभाग से आया हैं, उसका पानी पीने योग्य नहीं है, गंदा हैं, पीला पड़ जाता हैं।

नीलम ने बताया कि समर्सिबलपंप में सीवर का पानी आ रहा हैं। पानी खरीद कर पिया जा रहा हैं। मेरी माॅं बीमार हैं, उन्हें दस्त हो रहें हैं, व पेट में अधिक दर्द हो रहा हैं। क्षेत्रीय नेता सुनते नहीं हैं। मेरे बच्चे बीमार हैं।

-:भवदीय:-
कृष्ण कुमार सिंह चकित
(समाजसेवी)
सम्पर्क सूत्र:- 9621684692

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।