बलिया हत्या के विरोध में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन


18 अक्टूबर: दिल्ली। आल इंडिया धनगर महासभा द्वारा बलिया कांड में दिल्ली जंतर मंतर पर जोरदार प्रदर्शन किया गया जिसमें राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीकांत गुरूजी ने बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के बलिया में भाई जय प्रकाश पाल की हत्या की जो घटना घटी है उसकी क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती। इस जोरदार प्रदर्शन के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया।  
    इस जघन्य हत्या के मामले पूरे देश के गडरिया धनगर बघेल पाल सभी संगठन बलिया कांड पर शीघ्र न्याय चाहते हैं। आल इंडिया धनगर महासभा उत्तर प्रदेश में प्रत्येक जिले में विरोध प्रदर्शन करेगी जिसकी जिम्मेदारी स्वयं शासन प्रशासन की होगी। इस अवसर पर यह मांग की गयी कि पीड़ित परिवार को एक करोड़ रूपए का मुआवजा, पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का काम उत्तर प्रदेश सरकार करें। 
    दिल्ली प्रदेश संगठन के अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र वर्मा ने सभी संगठन के लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप यूपी में विरोध प्रदर्शन करो दिल्ली प्रदेश में हम प्रदर्शन करेंगे पूरा समाज पूरा भारत पूरा पाल समाज गडरिया गाडरी सब एक हैं। इसके लिए चाहे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के साथ ही साथ पूरे भारत में प्रदर्शन ही क्यों ना करना पड़े हम पीछे नहीं हटेंगे। 
    इस प्रदर्शन में दिल्ली जंतर मंतर पर समाज के सभी संगठन साथ रहे संगठन में शामिल होने वाले दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा भोज रानी पाल, बहन नीरज पाल, रमेश चंद्र पाल, श्याम शंकर पाल ‘सचिन’, अनोखेलाल पाल बाबरी वाले आदि ने भारी संख्या में शामिल होकर अपना विरोध जताया।    

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।