ब्रेकिंग ध्लखनऊ
जय प्रकाश पाल हत्याकांड के विरोध में लखनऊ में किया गया विरोध प्रदर्शन
शासन प्रशासन को दी चेतावनी और कहा कि यदि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार नहीं किए जाता है तो पूरे प्रदेश में किया जाएगा आंदोलन
आज दिनांक 17 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्र उदय पार्टी एवं शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के द्वारा बलिया हत्याकांड जयप्रकाश पाल दिनदहाड़े भरी पंचायत में दसवीं का सीओ एवं पुलिस प्रशासन के सामने भारतीय जनता पार्टी के नेता धीरेंद्र सिंह ने प्रकाश पाल के सीने में गोली मारकर हत्या करने के विरोध में लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया गया।
और कहां गया कि जब तक जय प्रकाश पाल जी को न्याय व इंसाफ नहीं मिलेगा तब तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्षध्यक्ष के के पाल जी ने कहा कि जयप्रकाश पाल के हत्यारों को जल्द से गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और सरकार से हम मांग करते हैं पीड़ित परिवार को एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी एवं परिवार को सुरक्षा के लिए लाइसेंस निरस्त कराया जाए और 50 लाख का मुआवजा दिया जाए।
शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शेफर्ड वीनू पाल जी ने कहा आज पूरे प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है हर जिले मे दुराचार अत्याचार अन्याय बलात्कार दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है सरकार कोई लगाम नहीं लगा पा रही है। बलिया में जिस तरह से जय प्रकाश पाल जी के निर्मम हत्या की गई है वह बेहद निंदनीय और दुखद है और उन्होंने कहा कि यदि शासन प्रशासन आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं करती है तो हम सभी लोग पूरे प्रदेश में सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य हूंगी।
और कहा कि आरोपी के समर्थन में विधायक सुरेंद्र सिंह के खिलाफ करवाई की जाये और उनको पार्टी से बर्खास्त किया जाए।
इस दौरान आक्रोशित लोगों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार को चेतावनी दिया कि इस भोले भाले समाज को कमजोर ना समझे जिस दिन यह अपने आप पर आ गया तो आपको सत्ता से बेदखल भी कर देगा।
विरोध प्रदर्शन मुख्य रूप से उपस्थित रहे राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के के पाल शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शेफर्ड वीनू पाल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मुन्ना लाल पाल ’आशा पाल महिला मोर्चा महानगर पाल राष्ट्र उदय पार्टी धर्मेंद्र पाल जिला अध्यक्ष लखनऊ शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया एडवोकेट अजय कुमार पाल एस.टी.एफ संतोष कुमार पाल जिला महा सचिव एस.टी.एफ चंद्रशेखर पाल पिंटू पाल महेंद्र पाल विनोद पाल नीरज पाल जिला उपाध्यक्ष एसटीएफ धीरज पाल विजय कुमार पाल श्रीमती आशा पाल। नंदराम पाल शिवनारायण पाल सुखराम पाल राजेंद्र पाल आदि लोग उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी शिवाजी पाल ने भी अपना विरोध दर्ज कराया।
संवाददाता विनोद पाल हिंदुस्तान न्यूज लखनऊ












Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।