कक्षा 7 के छात्र भाई हिमांशु महरा ने  अंतिम दिन मेरा स्कैच बनाकर मुझे भेंट किया

बच्चों में प्रतिभा छिपी हुई है। बच्चों को मंच दिए जाने की जरूरत है। खटीमा,ऊधमसिहनगर में 1 जनवरी से 5 जनवरी,2023 तक अभिव्यक्ति कार्यशाला में 260 बच्चों ने अपनी-अपनी पुस्तक तैयार की। नुक्कड़ नाटक, झोड़ा, लोकनृत्य तथा अन्य विधाओं के माध्यम से बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस कार्यशाला में खटीमा से बाहर नानकमत्ता से भी बच्चों ने सहभागिता की। नानकमत्ता पब्लिक स्कूल नानकमत्ता के 29 बच्चों ने कार्यशाला में सहभागिता की। ये जानकर अच्छा लगा कि कि उन 29 बच्चों ने कार्यशाला में सीखे अपने अनुभवों को अपने विद्यालय में अभिव्यक्ति कार्यशाला  आयोजित करके  बतौर संदर्भदाता भागीदारी की। नानकमत्ता पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ का आभार। 
             खटीमा कार्यशाला में नानकमत्ता पब्लिक स्कूल नानकमत्ता के कक्षा 7 के छात्र भाई हिमांशु महरा ने  अंतिम दिन मेरा स्कैच बनाकर मुझे भेंट किया। बहुत अच्छा लगा। यही नहीं हिमांशु ने अन्य विद्वानों के स्कैच बनाकर एक फाइल में संजोए हैं। हिमांशु भाई को हार्दिक शुभकामनाएं एवं आभार।  
उदय किरौला
संपादक बालप्रहरी
सचिव बालसाहित्य संस्थान
दरबारीनगर,अल्मोड़ा,उत्तराखंड

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।