लावारिस तथा उनके बिछड़े परिजनों की आत्मा शांति के लिए माती मुख्यालय में सर्व धर्म प्रार्थना सभा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
अवगत कराना है कि समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा 18 मार्च 2009 जनपद कानपुर नगर व 10 जनवरी 2010 से जनपद कानपुर देहात में लावारिस शवों का सा सम्मान अपने परिजनों की भांति अंतिम संस्कार कराया जा रहा है सत्यता यह है कि दुनिया में हर जन्म लेने वालों के माता पिता भाई बहन एवं नाते रिश्तेदार होते हैं किंतु दुर्घटना हादसे अज्ञात स्थल पर मृत्यु होने तथा अपनी पहचान मिटने के कारण वह लावारिस हो जाता है तथा उसके साथ जानवरों से बदतर व्यवहार किया जाता है उन्हें जल्लादों द्वारा नदियों में फेंका जाता था । चील, कौवे, कुत्ते, जंगली जानवरों द्वारा नोचते देख दिल द्रवित हो जाता था इनके भी साथ इंसानियत का व्यवहार होना चाहिए था कई दिनों के सड़े शव से नदी दूषित होती थी साथ ही इसमें स्नान करने वाला रोगी एवं अनेकों बीमारियों से ग्रसित हो जाता था। तब मन में आया कि मैं इंसान की औलाद हूं इंसान बनूगां। इसी उद्देश्य को लेकर दुनिया में पैदा होने वाले हर इंसान की सेवा करूंगा इसी मकसद की पूर्ति हेतु इंसानियत मानवता पसंद सहयोगियों दानदाताओं के सहयोग व उनके हौसला अफजाई से समिति लावारिस शवों की वारिस बनकर अपने परिजनों के भांति उन्हीं के धर्म अनुसार सा सम्मान उनका अंतिम संस्कार कराए जाने लगा ।
इस महामानव यज्ञ में हिंदू मुस्लिम सिख समुदाय ईसाई बौद्ध पारसी धर्म के लोगों ने इंसानियत का परिचय देते हुए सभी का साथ दिया और अपनों की भांति लावारिस को कंधा दिया इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए हमने सभी से तन मन धन बांस पन्नी कफन चादर की अपील की वह सब नहीं हो तो कम से कम कन्धादान जरूर करें। जब कोई लावारिस पैदा हुआ ही नहीं तो लावारिस मरे क्यों। इंसान का इंसान से हो भाईचारा यही संदेश हमारा ।
समिति के सचिव धनीराम पैंथर ने अपने उद्बोधन में बताया कि दिनांक 20 जनवरी 2023 तक जनपद कानपुर नगर व देहात में 14500 शवों का अंतिम संस्कार कराया जा चुका है यदि समाज का सहयोग एवं आशीर्वाद इसी तरह मिलता रहा तो पूरे प्रदेश में समाज कल्याण सेवा समिति लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कराएगी विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आज लावारिस तथा उनके बिछड़े परिजनों की आत्मा शांति के लिए माती मुख्यालय में सर्व धर्म प्रार्थना सभा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । श्रद्धांजलि सभा में आए हुए गणमान्य आगंतुकों द्वारा मोमबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दी गई ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से माननीय भिक्खु करूणाशील, कुलदीप संखवार( पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश), मुन्ना कुरैशी ( चेयरमैन प्रतिनिधि सिकंदरा), सीमा संखवार (जिला पंचायत सदस्य), डॉ विनोद कुमार, डॉ श्याम सिंह, डॉ अंशुमन , सतीश पाल एडवोकेट , डॉ जे आर बौद्ध, राम औजार पाल, धीरेंद्र यादव, रामस्वरूप संखवार, अंजनी कुमार संखवार, नफीस ठेकेदार, शिवप्रताप बौद्ध, अजय फौजी , विनय चौधरी, भारत सिंह बुंदेला, भारत सिंह फौजी, संतोष पैंथर, सत्येंद्र दोहरे, रामचंद्र संखवार, योगेश गौतम, सरदार मनी सिंह, सरदार सतनाम सिंह, श्री ओम कठेरिया, उमेश कठेरिया, मनोज शंखवार, आसाराम कठेरिया, परशुराम, वीर सिंह , डॉ मान सिंह बंगाली,राज कुमार गौतम, सीताराम टेलर, सीपी सिंह भारती , शंकरलाल, रविंद्र कुमार, सत्यनारायण, अनुज कुमार ,अवधेश आजाद, पारितोष कुमार, विनय प्रधान, कृष्ण मुरारी, राम सिंह , रमेश गौतम, आशीष, राजू कोटेदार , दीपक राज, बृजेश गौतम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।












Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।