चित्रकूट सेवा आश्रम मिशन रोड कर्वी में एस-4 बैठक संपन्न


कल दिनांक 18 जनवरी 2023  बुधवार को "सर्व समाज सेवा संस्थान" के तत्वावधान में समाज के सभी कमजोर वर्गो में भी सामाजिक नेतृत्व के उन्नयन हेतु विचार-विमर्श के निमित्त एक बैठक श्री हरि शंकर जी के निजी आवास चित्रकूट सेवा आश्रम मिशन रोड कर्वी में लगभग 2.00 बजे दिन से सायं  5.00 बजे तक श्री महेन्द्र सिंह वरिष्ठ नागरिक की अध्यक्षता में तथा दूसरी बैठक वरिष्ठ नागरिक श्री छितानी राम की अध्यक्षता में  सायं लगभग 6.30 बजे से  8.40 बजे तक छोटी मडईयन गांव जनपद चित्रकूट में संपन्न हुई जिसमें सर्वश्री कमलेश कुमार सिंह, हरिशंकर सिंह,आर के सिंह, उग्रसेन पटेल,डा.सुधा सिंह,बुद्ध विलास सिंह आदि प्रमुख वक्ताओं द्वारा मुख्य रूप से संविधान में निहित मानवीय अधिकारों को संरक्षित बनाये रखने हेतु सभी कमजोर वर्गो द्वारा एक जुट होने की आवश्यकता प्रकट की गई। सर्व सेवा प्रमुख - ज्ञान जी ने स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष बल देते हुए शिक्षा को अमृत रूपी शेरनी का दूध बताते हुए हर ब्यक्ति को प्रतिदिन इन दोनों बातों पर ध्यान देने की अपील करते हुए स्वयं के साथ-साथ अपने सभी पारिवारिक सदस्यों को स्वस्थ एवं सुशिक्षित बना कर सभी का स्वर्णिम भविष्य संवारने के प्रति अभिप्रेरित किया।

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।