
आगरा, उत्तर प्रदेश 12 जून। छः वर्षीय छात्र जय देव धनगर को उसकी कला क्षेत्र के प्रति पूरी निष्ठा, समर्पण तथा कठिन परिश्रम के आधार पर इंटरनेशनल आइडियल अवार्ड 2022 से निर्वाण फाउंडेशन, नागपुर (महाराष्ट्र) की तरफ से सम्मानित किया गया है। जय देव की ड्राइंग बनाने में विशेष रूचि है। जय देव का एक यूटयूब चैनल भी है जिसका नाम है जय देव द आर्टिस्ट। इस चैनल पर वह बच्चों को ड्राइंग सिखाता है।
उल्लेखनीय है कि जयदेव ने ड्राइंग किसी से सीखी नहीं है। जय देव ने रात-दिन एक करके अपनी इस प्रतिभा को विकसित किया है। वह उठते-बैठते तथा सोते-जागते ड्राइिंग बनाता रहता है। वह किसी का भी स्केच बना सकता है और वह एक मोटिवेशनल स्पीकर भी है। जय देव विश्वविख्यात ताज नगरी आगरा के बरारा गांव का रहने वाला है।
जय देव के पिता श्री लाखन सिंह धनगर जिन्होंने एमसीए तक शिक्षा प्राप्त की है। पिता ने महज 8 माह की उम्र में अपने बेटे जय देव की विलक्षण कलात्मक प्रतिभा को पहचान लिया था। पिता ने जय देव को स्कूल न पढ़ा कर उसका उज्जवल भविष्य स्वयं के मार्गदर्शन में बनाने की ठानी तो बेटे जय देव ने भी अपने पिता को निराश नहीं कर रहा है।
श्री लाखन सिंह धनगर ने अपने अल्प साधनों से अपने गांव में शैक्षिक संस्था श्री गिराज देवांश एकेडमी की स्थापना की है। इस एकेडमी का ध्येय वाक्य टोटल ब्रेन डेवलमेन्ट है। जय देव धनगर श्री गिराज देवांश एकेडमी बरारा आगरा का कक्षा तीन का मेधावी छात्र है।
देवांस की माताजी श्रीमती जया बघेल एक शिक्षित तथा संस्कारवान महिला है। आपने एम.ए. तक शिक्षा प्राप्त की है। आप अपनी शैक्षिक एकेडमी में प्राइमरी से जूनियर तक के बच्चों को सभी विषय पढ़ाती हैं।
जय देव का बड़ा भाई 12 वर्षीय कोडिंग मास्टर देवांश भी बहुमुखी प्रतिभा का धनी है। इस बालक में विलक्षण तर्क, गणित, कंप्यूटर कोडिंग, प्रोग्रामिंग, पाइथन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा आईओटी जैसे कठिन विषयों का समायोजन अविश्वसनीय है।
प्रदीप कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार
वाट्सअप 9839423719
Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।