फिरोजाबाद में पारिवारिक एकता संगोष्ठी द्वारा विश्व एकता शिक्षा का संदेश 


फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश। पारिवारिक एकता संगोष्ठी का आयोजन ग्राम वासुदेवमई, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश में सफलतापूर्वक आयोजित हुई। संगोष्ठी का उद्घाटन लखनऊ से पधारे एडिटर इन चीफ श्री प्रदीपजी पाल, पाल वल्र्ड टाइम्स न्यूज तथा वैवाहिक वेबसाइट तथा ग्राम के प्रधान श्री विक्रम सिंह धनगर ने मातुश्री अहिल्या बाई होलकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके तथा फूल माला पहनाकर किया। 
    संगोष्ठी की अध्यक्षता युग कवि वरिष्ठ समाजसेवी श्री पहुंची लाल धनगर ने की। साथ ही उन्होने अपनी कविताओं से सभी पारिवारिक एकता अभियान से जुड़ने का जोश भरा। संगोष्ठी में श्री राम लक्ष्मण सिंह, महावीर सिंह धनगर, तारा सिंह धनगर, हरि वीर सिंह, आदित्य कुमार धनगर, अरेन्द्र कुमार, अखिलेश धनगर, निधि धनगर, लता धनगर, अबू पंडित, ज्ञान सिंह लोधी, दाताराम मास्टर, श्रीचन्द्र धनगर, ऊषा लोधी, सहजल आदि ने अपना-अपना परिचय देने के साथ पारिवारिक एकता पर अपने विचार रखे। बच्चों ने अपने जीवन का लक्ष्य भी बताकर सभी को उत्साहित किया। 
    युवा आदित्य कुमार धनगर को शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश के ब्यूरो चीफ का दायित्व नियुक्ति पत्र देकर सौंपा गया। इस अवसर का वीडियो बनाकर देश भर में शेयर करके पारिवारिक एकता का संदेश देशवासियों को दिया गया। 
    अन्त मंे पारिवारिक एकता का पुस्तक/पम्पलेट, हरि कमल दर्पण साप्ताहिक समाचार पत्र तथा मोहन धारा दैनिक समाचार पत्र की एक-एक प्रति सादर भेंट की गयी। 
    देश भर में पारिवारिक एकता के विचार को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए हमें देश के प्रत्येक जिले से अवैतनिक रूप से ब्यूरो चीफ/पत्रकारों की आवश्यकता है। आप अपने गांव, कस्बे, नगर, जिले में पारिवारिक एकता संगोष्ठी आयोजित करके हमें फोटो, वीडियो, प्रेस विज्ञप्ति सहित भेजकर इस अभियान से जुड़ सकते हैं।

विश्व पाल, मीडिया प्रभारी
वाट्सअप 9839423719

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।