फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश। डा. जयवीर सिंह बघेल द्वारा संचालित अस्पताल में पारिवारिक एकता संगोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित हुई। संगोष्ठी में लखनऊ से पधारे एडिटर इन चीफ श्री प्रदीपजी पाल, पाल वल्र्ड टाइम्स न्यूज तथा वैवाहिक वेबसाइट को सभी ने फूलमालायें तथा अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
संगोष्ठी की अध्यक्षता श्री सरमन सिंह धनगर, अध्यक्ष, धनगर, पाल, बघेल समाज, शिकोहाबाद ने की। युग कवि वरिष्ठ समाजसेवी श्री पहुंची लाल धनगर ने अपनी कविताओं से सभी पारिवारिक एकता अभियान से जुड़ने का जोश भरा।
संगोष्ठी में श्री श्रीचन्द्र धनगर, प्रवक्ता, फौजी टोड़ी राम धनगर, सुरेश सिंह बघेल, श्रीचन्द्र धनगर, अध्यापक, प्रेम सिंह, महीपाल सिंह पाल, अखिलेश कुमार धनगर, आदित्य कुमार धनगर, डा. नरेन्द्र बघेल, डा. गजेन्द्र पाल, प्रेम पाल सिंह आदि ने अपना-अपना परिचय देने के साथ पारिवारिक एकता पर अपने विचार रखे।
अन्त मंे पारिवारिक एकता की पुस्तक/पम्पलेट, हरि कमल दर्पण साप्ताहिक समाचार पत्र तथा मोहन धारा दैनिक समाचार पत्र की एक-एक प्रति सभी को सादर भेंट की गयी।
इस अवसर का वीडियो बनाकर देश भर में शेयर करके पारिवारिक एकता का संदेश देशवासियों को दिया गया। देश भर में पारिवारिक एकता के विचार को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए हमें देश के प्रत्येक जिले से अवैतनिक रूप से ब्यूरो चीफ/पत्रकारों की आवश्यकता है। आप अपने गांव, कस्बे, नगर, जिले में पारिवारिक एकता संगोष्ठी आयोजित करके हमें फोटो, वीडियो, प्रेस विज्ञप्ति सहित भेजकर इस अभियान से जुड़ सकते हैं।
विश्व पाल, मीडिया प्रभारी
वाट्सअप 9839423719











Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।