फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश। वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश सिंह बघेल के शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन के निकट, ग्राम नजीमपुर, गढूंमा स्थित आवास में पारिवारिक एकता गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित हुई। गोष्ठी का संचालन बड़ी ही कुशलतापूर्वक लखनऊ से पधारे एडिटर इन चीफ श्री प्रदीपजी पाल, पाल वल्र्ड टाइम्स न्यूज तथा वैवाहिक वेबसाइट ने किया। युग कवि वरिष्ठ समाजसेवी श्री पहुंची लाल धनगर ने अपनी कविताओं से सभी को पारिवारिक एकता अभियान से जुड़ने की प्रेरणा दी।
गोष्ठी में सुरेश सिंह बघेल, महेन्द्र सिंह बघेल, रमेश सिंह बघेल, मधुरमा बघेल, शिवांगी बघेल, सोहाली बघेल, प्रतीक बघेल, प्रखर बघेल, वरूण बघेल, सुनील कुमार बघेल, सुनील कुमार बघेल, अनिल कुमार बघेल, अतीत कुमार, सनीत कुमार, सचिन कुमार, रोहित कुमार आदि ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पारिवारिक एकता विषय पर सारगर्भित विचार व्यक्त किये।
इस अवसर का वीडियो बनाकर देश भर में शेयर करके पारिवारिक एकता का संदेश देशवासियों को दिया गया। अन्त मंे पारिवारिक एकता की पुस्तक/पम्पलेट, हरि कमल दर्पण साप्ताहिक समाचार पत्र तथा मोहन धारा दैनिक समाचार पत्र की एक-एक प्रति सभी को सादर भेंट की गयी।
विश्व पाल, मीडिया प्रभारी
वाट्सअप 9839423719












Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।