देवांश 5 अंतर्राष्ट्रीय, 60 राष्ट्रीय पुरूस्कार तथा 15 क्षेत्रीय पुरस्कार अपनी विलक्षण प्रतिभा के बलबुते हासिल

कोडिंग मास्टर देवांश धनगर आगरा के बरारा गांव का रहने वाला है। देवांश के दादाजी स्वर्गीय श्री गिराज सिंह बघेल, एडवोकेट पूर्व प्रधान थे। देवांश के पिता श्री लाखन सिंह धनगर जिन्होंने एमसीए तक शिक्षा प्राप्त की है। श्री लाखन सिंह धनगर ने अपने अल्प साधनों से अपने गांव में शैक्षिक संस्था श्री गिराज देवांश एकेडमी की स्थापना की है। ये 15 छात्र-छात्रायें इसी एकेडमी के अन्तर्गत निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इस एकेडमी का ध्येय वाक्य टोटल ब्रेन डेवलमेन्ट है। देवांश की माताजी श्रीमती जया बघेल एक शिक्षित तथा संस्कारवान महिला है। आपने एम.ए. तक शिक्षा प्राप्त की है। आप अपनी शैक्षिक एकेडमी में प्राइमरी से जूनियर तक के बच्चों को सभी विषय पढ़ाती हैं।
उल्लेखनीय है कि देवांश 5 अंतर्राष्ट्रीय, 60 राष्ट्रीय पुरूस्कार तथा 15 क्षेत्रीय पुरस्कार अपनी विलक्षण प्रतिभा के बलबुते हासिल करने का अब तक कीर्तिमान बना चुके हैं। देवांश ने कोडिंग तथा मेन्टल मैथ विषयों की अपनी विलक्षण प्रतिभा के बलबुते विश्व विख्यात लंदन की संस्था हार्वर्ड वल्र्ड रिकार्डस में हाल ही में अपना नाम दर्ज करके भारत का गौरव सारे विश्व में बढ़ाया है।
बाल गणितज्ञ देवांश धनगर चलता फिरता कैलक्यूलेटर है। दिवांश के द्वारा बनाये गए कई मोबाइल एप प्ले स्टोर पर मौजूद हैं। वह देश भर के सैकड़ों बच्चों को आॅनलाइन तथा आॅफ लाइन कोडिंग तथा अबेकस मेंटल मैथ्स की शिक्षा दे रहा है। साथ ही देवांश आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निःशुल्क कोडिंग तथा अबेकस मेंटल मैथ्स की शिक्षा भी दे रहा है।
- प्रदीपजी पाल, वरिष्ठ पत्रकार
वाट्सअप 9839423719
Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।