सरदार पटेल जयन्ती समारोह 31 अक्टूबर 2021 को सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ द्वारा भव्य झाँकी प्रस्तुत की

भारत के लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयन्ती समारोह 31 अक्टूबर 2021 को सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ द्वारा भव्य झाँकी प्रस्तुत की गयी। राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत इस झाँकी ने सभी को देशभक्ति से भर दिया। झाँकी के अग्रिम भाग में - सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा है, जो भारत को एक स्वतंत्र देश घोषित करते हुए सभी भारतीयों को गौरवान्वित कर रही है। यह विशाल एवं भव्य मूर्ति भारत की एकता व अखण्डता की प्रतीक है।
सरदार पटेल स्वतंत्र भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री व गृहमंत्री थे तथा भारत के स्वतंत्रता संग्राम मंे इन्होंने महात्मा गाँधी के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए सत्य, अहिंसा और त्याग की शक्ति से अपने देश को आज़ाद कराया। भारत की स्वतंत्रता के समय सरदार पटेल ने भारत की 562 देशी रियासतों को एकता के सूत्र में पिरोकर एक भारतीय गणराज्य में विलय किया। सरदार पटेल की यह विशाल मूर्ति ‘स्टेच्यू आॅफ यूनिटी कहलाती है जो विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा है। इस मूर्ति की ऊँचाई 182 मीटर (597 फिट) हैं। यह विशाल मूर्ति गुजरात राज्य में नर्मदा नदी के किनारे सरदार सरोवर बाँध के सामने स्थित है। भारत के महान शिल्पकार श्री राम वी. सुतार ने यह मूर्ति निर्मित की है, जिसका उद्घाटन दिनांक 31 अक्टूबर 2018 को सरदार पटेल जी की 143वीं जयंती पर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया था। सरदार पटेल की इस विशाल मूर्ति में उनके चेहरे पर दृढ़ विश्वास व देश प्रेम साफ़ झलक रहा है।
झाँकी के मध्य भाग में भारत का भव्य सोमनाथ मंदिर दिखाया गया है, जिनकी शोभा पर चार चाँद लगाते हुए सी.एम.एस. की छात्राएं एकता नृत्य प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगी पोशाक में नृत्य करती हुए ये बालिकाएँ, भारतीय परम्परा व इतिहास का अति रमणीक और विहंगम दृश्य प्रस्तुत किया और अनेकता में एकता का संदेश दे रही थी:- गीत के बोल हैं ...... भारत के उस लौह पुरूष के अथक प्रयासों का परिणाम। खण्ड खण्ड को जोड़ा जिसने एक किया था हिन्दोस्तान।
ज्ञातव्य हो कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत की महान सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहर की रक्षा के साथ हमारे गौरव का प्रतीक सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया था।झाँकी के पिछले भाग में - भारत का मानचित्र है, जिसके आगे सरदार पटेल खडे़ हैं। लौह पुरूष सरदार पटेल ने 562 देशी रियासतों का विलय करते हुए एक अखण्ड भारत का निर्माण किया। देशवासी इस उच्च कोटि के व्यक्तित्व भारत माता के सपूत के सदैव ऋणी रहंेगे, जिनके अपूर्व योगदान से आज हम एक अखण्ड भारत का हिस्सा हैं।
इस झाँकी के माध्यम से सिटी मोन्टेसरी स्कूल परिवार सरदार पटेल को कोटि-कोटि प्रणाम करता है, व उनके महान जीवन से प्रेरित होकर अखण्ड भारत की रक्षा करने की प्रतिज्ञा लेते हैं एवं साथ ही साथ अपने देश को अखण्डता तथा राष्ट्रीय एकता से सदैव जोड़े रखने का संकल्प लेते हैं।
Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।