लखनऊ में सरदार पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में  धूमधाम तथा भव्यता से मनाया गया


लखनऊ 31 अक्टूबर। लौहपुरूष सरदार पटेल जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज पटेल पार्क, हजरतगंज, लखनऊ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री जी ने विधानसभा के सामने राष्ट्रीय एकता मार्च पास्ट की झांकियों को झंडी दिखाकर रवाना किया। 
    इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा देश स्वतंत्र भारत की अखंडता और एकता के शिल्पी सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पावन जयंती के कार्यक्रम को बड़ी श्रद्धा और सम्मान के साथ आयोजित कर रहा है। इस अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं दृढ़ प्रतिज्ञता के योगदान को स्मरण करते हुए उनके संकल्प के साथ जुड़ने की प्रतिज्ञा ले रहा है। यह संकल्प भारत की एकता और अखंडता को सदैव अक्षण बनाए रख सकते हैं।
    पाल वल्र्ड टाइम्स न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीपजी पाल ने बताया कि इस अवसर पर विधान सभा के समक्ष बनाये मंच पर मा. मुख्यमंत्री जी ने सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापकों डा. जगदीश गांधी, डा. भारती गांधी तथा प्रधानाचार्य डा. विनीता कामरान तथा 
निबन्ध प्रतियोगिता के विजेता छात्र को विशेष रूप से सम्मानित किया। इस राष्ट्रीय एकता दिवस पर विधायक शशांक शेखर सहित पटेल प्रतिनिधि सभा-लखनऊ के अवधेश सिंह, संस्थापक सदस्य के के वर्मा, ज्ञान सिंह, डा. राजेश पटेल, विजय कुमार पटेल, पीएस चैधरी एवं आशीष सिंह आदि पदाधिकारियों ने भी सरदार पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।  
    श्री पाल ने अवगत कराया कि भारत के लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जयन्ती समारोह 31 अक्टूबर 2021 को सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ द्वारा भव्य झाँकी प्रस्तुत की गयी। राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत इस झाँकी ने सभी को देशभक्ति से भर दिया। झाँकी के अग्रिम भाग में - सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा है, जो भारत को एक स्वतंत्र देश घोषित करते हुए सभी भारतीयों को गौरवान्वित कर रही है। यह विशाल एवं भव्य मूर्ति भारत की एकता व अखण्डता की प्रतीक है। 
    सरदार पटेल स्वतंत्र भारत के प्रथम उप-प्रधानमंत्री व गृहमंत्री थे तथा भारत के स्वतंत्रता संग्राम मंे इन्होंने महात्मा गाँधी के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए सत्य, अहिंसा और त्याग की शक्ति से अपने देश को आज़ाद कराया। भारत की स्वतंत्रता के समय सरदार पटेल ने भारत की 562 देशी रियासतों को एकता के सूत्र में पिरोकर एक भारतीय गणराज्य में विलय किया। सरदार पटेल की यह विशाल मूर्ति ‘स्टेच्यू आॅफ यूनिटी कहलाती है जो विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा है। इस मूर्ति की ऊँचाई 182 मीटर (597 फिट) हैं। यह विशाल मूर्ति गुजरात राज्य में नर्मदा नदी के किनारे सरदार सरोवर बाँध के सामने स्थित है। भारत के महान शिल्पकार श्री राम वी. सुतार ने यह मूर्ति निर्मित की है, जिसका उद्घाटन दिनांक 31 अक्टूबर 2018 को सरदार पटेल जी की 143वीं जयंती पर भारत के प्रधानमंत्री      श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया था। सरदार पटेल की इस विशाल मूर्ति में उनके चेहरे पर दृढ़ विश्वास व देश प्रेम साफ़ झलक रहा है।
    झाँकी के मध्य भाग में भारत का भव्य सोमनाथ मंदिर दिखाया गया है, जिनकी शोभा पर चार चाँद लगाते हुए सी.एम.एस. की छात्राएं एकता नृत्य प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगी पोशाक में नृत्य करती हुए ये बालिकाएँ, भारतीय परम्परा व इतिहास का अति रमणीक और विहंगम दृश्य प्रस्तुत किया और अनेकता में एकता का संदेश दे रही थी:- गीत के बोल हैं ...... भारत के उस लौह पुरूष के अथक प्रयासों का परिणाम। खण्ड खण्ड को जोड़ा जिसने एक किया था हिन्दोस्तान। 
    ज्ञातव्य हो कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भारत की महान सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहर की रक्षा के साथ हमारे गौरव का प्रतीक सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण करवाया था।झाँकी के पिछले भाग में - भारत का मानचित्र है, जिसके आगे सरदार पटेल खडे़ हैं। लौह पुरूष सरदार पटेल ने 562 देशी रियासतों का विलय करते हुए एक अखण्ड भारत का निर्माण किया। देशवासी इस उच्च कोटि के व्यक्तित्व भारत माता के सपूत के सदैव ऋणी रहंेगे, जिनके अपूर्व योगदान से आज हम एक अखण्ड भारत का हिस्सा हैं।
    इस झाँकी के माध्यम से सिटी मोन्टेसरी स्कूल परिवार सरदार पटेल को कोटि-कोटि प्रणाम करता है, व उनके महान जीवन से प्रेरित होकर अखण्ड भारत की रक्षा करने की प्रतिज्ञा लेते हैं एवं साथ ही साथ अपने देश को अखण्डता तथा राष्ट्रीय एकता से सदैव जोड़े रखने का संकल्प लेते हैं।
    फ्लैग मार्च गोमती नगर फस्र्ट कैम्पस - आज इस राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर, हमारे समक्ष अब सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर फस्र्ट कैम्पस के होनहार बालक मास्टर कविश ललवानी के नेतृत्व मंे बच्चे हाथों मंे तिरंगे झंडे लेकर फ्लैग मार्च करते हुए, इस महान देश की अखंडता का प्रदर्शन कर रहे हंै। सीएमएस गोमती नगर फस्र्ट कैम्पस देश का नम्बर वन स्कूल है। जिसके छात्र न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी अपनी काबलियत का झण्डा ऊंचा कर रहे हैं। इस दल के टीचर इंचार्ज श्री महबूब खान है तथा जिनके सहयोगी श्री संजय भगत व श्री अरूण पाठक हैं।
    मार्च पास्ट गोमती नगर सैकेण्ड कैम्पस (छात्र) - अब आपके सामने आ रहे हैं, सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर सैकेण्ड कैम्पस के होनहार तथा दमदार बच्चे मार्च पास्ट करते हुए शान्ति और एकता का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज सामने की पंक्ति में लहरा रहे हैं। तथा कदम से कदम मिलाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इस मार्च पास्ट का नेतृत्व मास्टर पार्थ तिवारी कर रहे हैं।
    पाइप बैण्ड (छात्र व छात्रायें), कानपुर रोड कैम्पस - राष्ट्रीय एकता दिवस के शुभ अवसर पर सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के बैग पाइप बैण्ड के विद्यार्थी कुमारी आद्या के नेतृत्व में एक तारा की मंत्रमुग्ध कर देने वाली धुन द्वारा वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना का संदेश देते हुए कदमताल करते हुए सलामी मंच से आगे बढ़ रहे हैं। इसके टीचर इंचार्ज श्री सुनील सिंह रावत व सहायक टीचर श्री हरिपथ और श्री किशन हैं।
    सांस्कृतिक कार्यक्रम - वन्दे मातरम् नृत्य - राजाजीपुरम फस्र्ट कैम्पस - बंग्ला साहित्यकार श्री बंकिम चन्द्र चटर्जी का वंदे मातरम् गीत राष्ट्रवाद को भली-भांति व्यक्त करता है। यह गीत आज भी राष्ट्र की संम्प्रभुता एवं एकता का शंखनाद करता है। देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम फस्र्ट कैम्पस के छात्र आप सभी के सामने सुन्दर व मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करने जा रहे हैं। इसके टीचर इंचार्ज हैं श्री बी. पी. सिंह, पीईटी और सुश्री नेहा श्रीवास्तव, डांस टीचर और साथ में श्रीमती शिप्रा।
    राष्ट्रीय एकता गीत व नृत्य, महानगर कैम्पस - जयतु-जयतु वसुधैव कुटुम्बकम देश प्रेम की भावना से भरा हुआ अनेकता में एकता को प्रदर्शित करता हुआ ये गीत सिटी मोन्टेसरी स्कूल महानगर कैम्पस के छात्र अपनी नृत्य प्रस्तुति के द्वारा आपके समक्ष आ रहे हैं। इन छात्रों की तैयारी ब्रान्च टीचर सुश्री अर्चना सिन्हा व श्री कुलतार सिंह ने करायी है। इनके साथ में हैं सुश्री सरिता शर्मा, सुश्री पल्लवी श्रीवास्तव व सुश्री सविता श्रीवास्तव।
    लौह पुरूष - हमारा सरदार, राजेन्द्र फस्र्ट कैम्पस - अब आपके समक्ष सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस के छात्र लौह पुरूष सरदार पटेल की जीवन गाथा को कीरत सिंह के नेतृत्व में एक अभिनय गीत (एक्शन साॅग) के द्वारा प्रस्तुत करने जा रहे हैं। वह लौह पुरूष जिन्होंने 562 देशी रियासतों को भारत में विलय करके एक अखण्ड भारत का निर्माण किया। जिन्होंने देश को एकता का पाठ पढ़ाया। जो किसी से भी नहीं डरते थे, और न ही किसी के आगे झुकते थे। आइये देखते हैं इस उस लौह-पुरूष के जीवन की गाथा का वर्णन। इसके टीम लीडर श्री बर्तमान सिंह, श्रीमती निधी साथ में सहायक टीचर श्री एस. के. द्विवेदी, श्रीमती प्रीति दत्ता, श्रीमती मलहई, श्री प्रदीप।
प्रदीपजी पाल
वरिष्ठ पत्रकार     
www.palworldtimes.com

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।