आगरा 30 अक्टूबर। शेफर्ड इंडिया इंटरनेशनल द्वारा होटल भावना क्लार्क्स इन, आगरा में भव्य एकता सम्मेलन आज सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। इस सम्मेलन की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री भगत सिंह बघेल ने की। श्री वेद प्रकाश, कोषाध्यक्ष, एसआईआई मुख्य अतिथि थे और युवा समाजसेवी श्री राकेश पाल, पूर्व अध्यक्ष, जिला पंचायत, झांसी विशिष्ट अतिथि थे।
इस अवसर पर समाज के चहुमुखी विकास और यूपी राज्य इकाई को उसके आठ मण्डलों में विस्तार के बारे में वक्ताओं ने अपने सारगर्भित विचार रखकर सभी का अत्यधिक उत्साहवर्धन किया। सभी ने एकमत से स्वीकारा कि मातुश्री अहिल्या बाई होल्कर के समाजोपयोगी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की अत्यधिक आवश्यकता है। साथ ही देश तथा विश्व की सभी समस्याओं के समाधान मातुश्री की लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था तथा मानवीय विचारों में निहित है।












Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।