महात्मा गाँधी की जयन्ती अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनायी गयी


लखनऊ 2 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 152वीं जयन्ती, अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती का आयोजन बड़े ही प्रेरणादायी वातावरण में आज किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे ज्ञानजी सिंह, प्रधान सम्पादक, लक्ष्य आगे बढ़ो पत्रिका एवं संचालक, सर्व समाज सेवा संस्थान ने सर्वसमाज के महापुरूषों के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके सत्य, अहिंसा, एकता, भाईचारा, समानता, स्वच्छता तथा लोकतंत्र के आदर्श को अपनाने का संदेश समाज को दिया। 
    इस अवसर पर श्री ज्ञानजी सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार विश्व स्तर आज और अधिक प्रासंगिक हैं। उन्हांेने मानव जाति का मार्गदर्शन सदैव समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति को ध्यान मंे रखकर किया। वह कोई सीख देने के पहले उसे स्वयं अपने जीवन मंे उतारते थे। गांधी जी कहना था कि ईश्वर का वास सफाई-स्वच्छता में हैं। उनकी निगाह में मानवता का स्थान सबसे ऊंचा था। गांधी जी ने कहा था कि स्वराज का रास्ता गांव से होकर गुजरता है। 
    श्री ज्ञानजी ने कहा कि सर्व समाज सेवा संस्थान प्रत्येक गांव को आदर्श गांव बनाने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य कर रहा है। उन्होंने सादगी तथा सरलता की मूर्ति श्री लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान - जय किसान  से ओतप्रोत विचारों को बड़े ही सारगर्भित ढंग से व्यक्त किया। 
    
    प्रसिद्ध कवि सूरज जौनपुरी ने महात्मा गांधी तथा श्री लाल बहादुर शास्त्री के प्रति अपना सम्मान अपनी प्रेरणादायी रचनाओं के द्वारा दिया। श्री चन्द्र देव पाल ने भोजपुरी भाषा में अपने भजनों तथा गीतों द्वारा सभी का मन मोह लिया। संगीतकार मुन्ना तिवारी ने देश भक्ति से भरा गीत सुनाया। उन्होंने कहा कि पारिवारिक एकता के लिए बच्चों को शुरू से संस्कारों का महत्व समझाना चाहिए। यूट्यूबर सिंगर विनोदजी शर्मा ने महात्मा गांधी के संगीतमय प्रिय भजनों के द्वारा आध्यात्मिक जीवन जीने की प्रेरणा दी।
    इस अवसर पर एडीटर इन चीफ प्रदीपजी पाल ने कहा कि ज्ञानजी के कुशल नेतृत्व में सर्व समाज सेवा संस्थान महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने के लिए सभी जिलो में आदर्श गांव के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। महात्मा गांधी तथा श्री लाल बहादुर शास्त्री जैसी महान आत्मा के प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि यह होगी कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक तथा युवा भारत को एक लोकतांत्रिक विश्व व्यवस्था (विश्व संसद) के गठन की पहल पूरी दृढ़ता के साथ करना चाहिए। देशों की तरह ही विश्व स्तर पर भी एक न्यायपूर्ण लोकतांत्रिक व्यवस्था लाने के इस बड़े दायित्व को हमें समय रहते निभाना चाहिए।   
    श्रीराम पाल, अमर पाल, शिव बालक पाल, एडवोकेट अभिषेक पाल ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करके गांधी जी के बताये मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। युवा विश्व पाल ने स्वेच्छा से रक्तदान के लिए सभी को प्रेरित किया। ज्ञानजी को विश्वात्मा भरत गांधी द्वारा लिखित लोकतंत्र की पुनर्खोज पुस्तक विशेष रूप से भेंट की गयी। 
    वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती उमाजी पाल ने अन्त में पारिवारिक एकता के लिए समाज से मिल रहे विश्वास तथा सहयोग के लिए सभी के प्रति हार्दिक धन्यवाद प्रकट किया।
    अन्त में सभी को सर्व समाज सेवा संस्थान द्वारा प्रकाशित पत्रिका लक्ष्य आगे बढ़ो तथा सर्व समाज के महापुरूषों वाला कैलेण्डर, उत्तर प्रदेश के मेरठ से प्रकाशित ‘हरि कमल दर्पण’ साप्ताहिक समाचार पत्र तथा वोटरशिप योजना की लघु पुस्तिका की प्रतियां सादर भेंट की गयी। गुप्त दान करके सभी ने सर्व समाज सेवा संस्थान के अभियान को अपना आर्थिक सहयोग दिया। 
मीडिया प्रभारी विश्व पाल
वाट्सअप 9335554711 
 

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।