
प्रिय साथियों,
आपको जानकर प्रसन्नता होगी कि सोमवार, दिनांक 5 जुलाई, 2021 को स्थान बजरंग लाॅन, कनौसी, मानक नगर, लखनऊ के प्रांगण में परम श्रद्धेय डाक्टर भारत सिंह बघेल जी द्वारा गठित लेबर पार्टी के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश स्तर के लोगों की एक विचार गोष्ठी का आयोजन प्रातः 10.00 से किया गया है। आप सभी से अनुरोध है कि कार्यक्रम में उपस्थित होने की कृपा करें।
निवेदक,
किन्नर सिंह बघेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष
लेबर पार्टी (एस)
मोबाइल 7905559116, 9335680141
परम श्रद्धेय डा. भारत सिंह बघेल,
प्रथम जनरल सैक्रेटरी बहुजन समाज पार्टी तथा
लेबर पार्टी के संस्थापक को शत शत नमन है।
अदम्य साहस एवं जज्बे की प्रतिमूर्ति परम श्रद्धेय डाक्टर भारत सिंह बघेल जी का जन्म
1 अक्टूबर 1959 में मैनपुरी जनपद की कुरावली क्षेत्र के अंतर्गत एक छोटे से गांव सहुरिया में हुआ था। बचपन के लालन-पोषण, पढ़ाई-लिखाई गांव में करते हुए समाज की दशा पर चिंतन-मनन का अरमान दिल में लिए हुए वे उच्च शिक्षा के लिए आगरा आए। आगरा को अपनी कर्मस्थली बनाते हुए 1980 के दशक से ही अपनी मेडिकल प्रैक्टिस को छोड़कर परम श्रद्धेय काशीराम जी के साथ सामाजिक चेतना समर में कूद पड़े।
जीवन के अंतिम दिन 9 जनवरी 2016 तक उन्होंने हर पल समाज के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। उनके संघर्ष काल में दूरभाष, यातायात, आर्थिक स्रोतों का पूर्णता अभाव था। समाज में चारों ओर असमानता का और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। उन्होंने पूरब से पश्चिम तक उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले के एक-एक गांव का राजनैतिक चेतना जगाने के लिए तूफानी दौरा किया।
आज समाज राजनीति के जिस मुकाम पर पहुंचा है उसमें श्रद्धेय डा. भारत सिंह बघेल जी के त्याग एवं बलिदान को समाज कभी भुला नहीं सकता। डा. भारत सिंह बघेल जैसी महान विभूति को उनके अनुयायियों एवं संपूर्ण समाज की तरफ से कोटि कोटि नमन।
निवेदक:
माननीय डा. भारत सिंह बघेल के समस्त अनुयाई उत्तर प्रदेश एवं
किन्नर सिंह बघेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, लेबर पार्टी (एस)
palworldtimes.com
Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।