‘हरी कमल दर्पण’ साप्ताहिक समाचार पत्र को  देश भर में निवास करने वाले गड़रिया समाज में पहुंचाने का संकल्प 


मेरठ, उत्तर प्रदेश: जून। साप्ताहिक समाचार पत्र ‘हरी कमल दर्पण’ के संरक्षक मंडल की एक आवश्यक मीटिंग सुमित्रा देवी पब्लिक स्कूल मोहकमपुर, मेरठ में 13 जून 2021 को संपन्न हुई जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जो इस प्रकार हैं:-   
1.    अभी पिछले दिनों हरि कमल दर्पण के संरक्षक स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह पाल जी के देहांत के बाद जैनपुर, मेरठ निवासी श्री महेंद्र सिंह पाल (मिर्ची सेठ) को सर्वसम्मति से नया संरक्षक सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।                                                 
2.    भविष्य में साप्ताहिक ‘हरी कमल दर्पण’ में विवादास्पद वह अपुष्ट खबरों के प्रकाशन से पहले संरक्षक मंडल उस पर विचार करेगा तत्पश्चात खबरें प्रकाशित की जाएंगी।                     
3.    साप्ताहिक ‘हरी कमल दर्पण’ को समूचे भारतवर्ष में प्रचारित और प्रसारित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।                          
    इसके अलावा भी मीटिंग में अन्य सामाजिक गतिविधियों के बारे में भी विचार मंथन किया गया और पाल समाज के उत्थान हेतु संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। मीटिंग में सम्पादक श्री निरंजन सिंह पाल व संरक्षक गण जयपाल सिंह पाल, सूबेदार मेजर हरपाल सिंह पाल, एडवोकेट रामकरण पाल, रमेश पाल, दीपक पाल, कमल सिंह पाल, अमित पाल एवं सदस्य श्री चंद्रपाल सिंह पाल उपस्थित रहे। 
- विश्व पाल, लखनऊ

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।