डॉक्टर शालिनी बघेल एवं डॉक्टर ज्योति बघेल कोविड यौद्धा के रूप में सम्मानित  

मथुरा, उत्तर प्रदेश 14 जून। पाल वल्र्ड टाइम्स न्यूज तथा वैवाहिक वेबसाइट के सम्मानीय संरक्षक श्री मुरारी लाल बघेल, मथुरा, उत्तर प्रदेश की दो डाक्टर बेटियों ने अपनी सेवा भावना से समाज का गौरव बढ़ाया है। अभी हाल ही में आपकी बेटियों डॉक्टर शालिनी बघेल एवं डॉक्टर ज्योति बघेल द्वारा कोविड यौद्धा के रूप में देश को इस महामारी काल में दी गई निःस्वार्थ सेवाओं के लिये रैकेट (डिटोल) कंपनी द्वारा अनूठे ढंग से सम्मानित किया गया। पारिवारिक एकता द्वारा वसुधैव कुटुम्बकम् के संदेश देने वाले श्री मुरारी लाल बघेल द्वारा प्राप्त उनके परिवार का विवरण नीचे लिखे अनुसार है:-  

मैं मुरारीलाल बघेल मंशापुरी कॉलोनी मथुरा मै रहता हूँ। मैं भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय की कंपनी बामर लॉरी कंपनी लिमिटेड से प्रबंधक के पद से सेवानिवृत हूँ। मेरी दो पुत्री व एक पुत्र है।दोनो पुत्री डॉक्टर है। सबसे बड़ी बेटी डॉक्टर शालिनी बघेल MBBS (Honours )R.N.T Medical college Udaipur से है। M.S.( Obstetrics & gynecology) Regional Institute of Medical science Imphal से है व S.N.Medical collage agra मै अपनी सेवायें दे रही थी। अभी हाल ही मै पुत्र प्राप्ति की वजह से घर पर है।हमारे दामाद एमबीबीएस,एम,डी हें व वह भी  लेडी लाईन हॉस्पीटल आगरा मै सेवारत हैं। नवजात शिशुरोग विशेषज्ञ है।
 दूसरी बेटी डॉक्टर ज्योति बघेल MBBS (Gold Medal) MS ( Obstetrics & gynecology) Gold Medal जिपमर मैडिकल कॉलेज पौंडुचेरी से है व अभी एम्स नागपुर मै सेवारत हैं। तथा डॉक्टर ज्योति बघेल ने अपने शोध के लिये वर्ष 2018 मै नीदरलैंड मै भारत का प्रतिनिध्त्व किया था व दामाद  भी एमबीबीएस ,एम,एस है व नागपुर मै सरकारी मैडिकल कॉलेज मै सेवारत है बेटा अंकित बघेल B.tech, NIT Surat से है व IIM LUCKNOW  से MBA है। नोएडा मै multinational company mai 31 lacs के पैकेज पर सेवारत है।
अभी हाल ही मैं डॉक्टर शालिनी बघेल एवं डॉक्टर ज्योति बघेल द्वारा कोबिड वारियर के रूप मै देश को इस महामारी काल  मैं  दी गई निस्वार्थ सेवाओं के लिये रैकेट (dettol) कंपनी द्वारा कुछ इस तरह सम्मानित किया गया।

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।