
पारिवारिक एकता एवं पर्यावरण संरक्षण की प्रबल समर्थक
श्रीमती विनीता पाल जी, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश का संक्षिप्त जीवन परिचय
श्रीमती विनीता पाल का जन्म ग्राम बिलावा (अजीतमल), जिला औरैया, उत्तर प्रदेश में सन् 1967 में एक जाने-माने जमींदार परिवार में हुआ है। आपके पूज्यनीय पिताजी ने 10 वर्षों तक ग्राम प्रधान के रूप में अपने गांव का विकास किया था। आपने कक्षा 1 से कक्षा 8 तक की पढ़ाई गांव में रहकर की। उसके बाद हाई स्कूल, इण्टरमीडिएट तथा बी.ए. तक की पढ़ाई अजीतमल से साइकिल से जाकर की। आपको अपने पूज्यनीय दादा-दादी तथा पूज्यनीय माता-पिता से उच्च संस्कार मिले हैं। आप बचपन से ही एक मेधावी, उदार, सेवाभावी और अनुशासित छात्रा रही हैं।
आपका विवाह वर्ष 1987 में समाजसेवी श्री रमेश चन्द्र पाल से हुआ। श्री पाल पराग डेयरी में शिफ्ट इंचार्ज के पद पर हरदोई, उत्तर प्रदेश में कार्यरत थे। विवाह के 13 दिन पहले आपका ट्रांसफर मथुरा, उत्तर प्रदेश हो गया। आप अपने परिवार के साथ 7 वर्ष मथुरा में रही उसके बाद आप मेरठ 18 साल रही। श्री पाल जी ने अभी हाल ही में पराग डेयरी की सेवाओं से अवकाश प्राप्त किया है। अब आप अपना पूरा समय तथा अनुभव समाज की सेवा में लगाना चाहते हैं।
वर्तमान में आप अपने परिवार के साथ स्थायी रूप से गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश में निवास कर रही हैं। आपकी दो संतानें एक बेटे तथा एक बेटी के रूप में हैं। आपका प्रिय बेटा एमबीबीएस करने के बाद गवर्नमेंट में मेडिकल आफिसर है। वर्तमान में आपका अविवाहित बेटा बरेली, उत्तर प्रदेश में चिकित्सा क्षेत्र के द्वारा समाज की सेवा कर रहा है। आपकी विवाहित प्रिय बेटी ने बीटेक, एमबीए करने के बाद आईआईएम कोलकाता से किया था। वह एक प्रतिष्ठित कंपनी में मैनेजर पद पर गुड़गांव में रहकर देश के आर्थिक विकास में योगदान दे रही है।
आपको बचपन से ही शिक्षा, पर्यावरण, पशु-पक्षी संरक्षण एवं नारी जागरण के साथ गरीब, असहाय एवं बुजुर्ग लोगों की निःस्वार्थ भाव से सेवा करने में रूचि रही हैं। आपका अधिकांश समय सामाजिक कार्यों के साथ ही पेड़-पौधों को संभालने में व्यतीत होता है। आपको प्रसिद्ध पर्यावरण रक्षक ग्रीनमैन श्री विजय पाल बघेल का मार्गदर्शन वर्ष 2019 से मिल रहा है। आपने अपने पारिवारिक दायित्व को दोनों बच्चों को उच्च संस्कारों के साथ उच्च स्तर की शिक्षा दिला कर निभाया है। आपका मानना है कि पारिवारिक एकता ही वसुधैव कुटुम्बकम् की आधारशिला है।
आप पाल समाज के लोकप्रिय साप्ताहिक समाचार पत्र हरि कमल दर्पण की इटावा, उत्तर प्रदेश से ब्यूरो चीफ है। शिक्षा के सक्रिय सक्षम एजुकेशन की संगठन मंत्री है। आप विश्व हिंदू पर्सनल लाॅ बोर्ड की जिला अध्यक्ष, भाजपा मंडल की उपाध्यक्ष तथा पाल गडरिया समाज, दिल्ली की उपाध्यक्ष हैं। आप पाल वल्र्ड टाइम्स, न्यूज तथा वैवाहिक वेबसाइट की मार्गदर्शिका तथा वरिष्ठ सलाहकार हैं।
आपका मानना है कि 21वीं सदी में गुणात्मक शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसके उपयोग से दुनिया को बदला जा सकता है। आपने समाज में पारिवारिक एकता तथा सामाजिक एकता की भावना पैदा कर सम्पूर्ण समाज मंे सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने में अद्वितीय एवं अतुलनीय योगदान दिया है। आप जैसी महान नारी को पाल वल्र्ड टाइम्स वेबसाइट परिवार शत शत नमन करता है। आपका समाज को संदेश है कि लोकमाता अहिल्या बाई होलकर बनकर आत्म शक्ति दिखाकर वैश्विक महामारी कोरोना को निकट भविष्य में ंहम सब मिलकर अवश्य परास्त करेंगे।
प्रस्तुति: प्रदीपजी पाल, एडीटर इन चीफ, पाल वल्र्ड टाइम्स न्यूज तथा वैवाहिक वेबसाइट
Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।