नई दिल्ली: 8 मार्च से दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र शुरू होगा और इस बार दिल्ली के बजट में देशभक्ति के लिए बजट की भी झलक देखने को मिल सकती है. दिल्ली सरकार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक 15 अगस्त 2022 को आज़ादी के 75 साल पूरे होने तक पूरी दिल्ली में उत्सव मनाया जाएगा. जिसके तहत पूरे 75 हफ्ते तक के समय को देशभक्ति के उत्सव के रूप में मनाया जायेगा. सूत्रों के मुताबिक दिल्ली सरकार के 2021-22 वित्तीय वर्ष के बजट में इसकी घोषणा हो सकती है.
देशभक्ति बजट को इंडिया एट 75 के जश्न के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा. इसके साथ ही इस महोत्सव में इंडिया एट 100 की कल्पना भी दिल्ली सरकार प्रस्तुत करेगी. आज़ादी के 75 साल पूरे होने से ठीक 75 हफ्ते पहले से ही उत्सव मनाया जाएगा. महोत्सव की शुरुआत इसी साल 12 मार्च से दिल्ली के कनॉट प्लेस से की जाएगी और अगले 75 हफ्ते तक पूरी दिल्ली में अलग-अलग जगह उत्सव आयोजित किए जाएंगे.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि, आज़ादी के आंदोलन में दिल्ली की भूमिका और पिछले 75 साल में दिल्ली की यात्रा से लेकर 2047 की दिल्ली के विज़न को आम आदमी पार्टी सरकार देश के अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करके बताएगी. 8 मार्च से 16 मार्च तक दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र आयोजित किया जाएगा.












Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।