EVM पर अखिलेश का बयान चुनाव से पहले हार मानने वाला : BJP

नई दिल्ली : इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर बयान देकर समाजवादी पार्टी (सपा) के सुप्रीम अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने शुक्रवार को अखिलेश पर तीखा हमला बोला। डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि सपा सुप्रीमो का यह बयान उनकी हताशा को दर्शाता है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले ही उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं।'

ईवीएम को पहले बदलेंगे : अखिलेश

अखिलेश यादव ने गुरुवार को दावा करते हुए कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में सपा की सरकार आने पर सबसे पहले ईवीएम को हटाने का काम करेगी। अखिलेश ने मतदान की पुरानी व्यवस्था बैलेट पेपर पर भरोसा जताया। अखिलेश साल 2017 के विस चुनावों में मिली हार का ठीकरा भी ईवीएम पर फोड़ चुके हैं।

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।