वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता ने की सोनिया गांधी और मायावती को भारत रत्‍न देने की मांग

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने बुधवार को सोनिया गांधी और मायावती पर भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग की। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारतीय नारीत्व के सम्मान को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया। वहीं बसपा प्रमुख मायावती ने देश में लाखों उत्पीड़ितों को प्रेरित किया। दोनों नेताओं को भारत रत्न देने के विचारों के बारे में ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी सोनिया गांधी की राजनीति से सहमत या असहमत हो सकता है, लेकिन इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकता है कि उन्‍होंने भारतीय महिलाओं के सम्मान को नई ऊंचाइयों तक ले गई हैं।

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।