तैराकी चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा ने जीता गोल्ड

लखनऊ, 19 जुलाई। सिटी मोन्टेसरीस्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पसकी कक्षा-11 कीप्रतिभाशाली छात्रा अली जेहराने लखनऊ डिस्ट्रिक्टसब-जूनियर एण्डजूनियर स्विमिंग चैम्पियनशिप-2024 मेंगोल्ड मेडल मेडलजीतकर विद्यालय कागौरव बढ़ाया है।इस चैम्पियनशिप मेंअली जेहरा ने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक प्रतियोगिता में स्वर्णपदक जीता है।प्रतियोगिता का आयोजनलखनऊ एमेच्योर एक्वाटिकएसोसिएशन के तत्वावधानमें स्पोर्टस अथॉरिटीऑफ इण्डिया, कानपुररोड के तरणतालपर किया गया।सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधीकिंगडन ने सी.एम.एस. छात्रा के उज्जवलभविष्य की कामनाकी है। प्रतियोगितामें लखनऊ केविभिन्न विद्यालयों के चुनेहुए छात्रों नेप्रतिभाग किया तथापिकड़ी प्रतिस्पर्धा केबीच सी.एम.एस. छात्राने गोल्ड मेडलजीतकर जीतकर अपनीतैराकी प्रतिभा का परचमलहराया है। सी.एम.एस. छात्र न सिर्फशैक्षिक क्षेत्र में अपितुखेलों व समाजके अन्य बहुतेरेक्षेत्रों में भीविद्यालय का नामराष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीयस्तर पर रोशनकर रहे हैं।सी.एम.एस. अपने छात्रों केबौद्धिक विकास के साथउन्हें खेलों व अन्यसामाजिक क्षेत्रों के लिएभी विशेष रूपसे तैयार करनेमें पूरे मनोयोगसे संलग्न है।

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।