सी.एम.एस. छात्र को 1,20,000 अमेरिकी डॉलर की स्कॉलरशिप

लखनऊ, 18 जुलाई। सिटी मोन्टेसरीस्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पसके छात्र नित्यमसिंह को उच्चशिक्षाहेतु अमेरिका कीसेंट लुईस यूनिवर्सिटीद्वारा 1,20,000 अमेरिकी डॉलर कीस्कॉलरशिप से नवाजागया है। नित्यमको यह स्कॉलरशिपचार वर्षीय उच्चशिक्षाकी अवधि केदौरान प्रदान कीजायेगी। सी.एम.एस. छात्रने इस सफलताका श्रेय विद्यालयके अपने शिक्षकोंव विद्यालय केशान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण कोदिया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधीकिंगडन ने सी.एम.एस. छात्र की सफलतापर प्रसन्नता व्यक्तकरते हुए उसकेउज्जवल भविष्य की कामनाकी है। सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्सप्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भीहै जो उत्तरप्रदेश एवं आसपासके अन्य राज्योंके छात्रों कोविश्व के सर्वश्रेष्ठविश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिपके साथ उच्चशिक्षा प्राप्त करने काअवसर उपलब्ध करारहा है।प्रतिवर्ष भारीसंख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व केसर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षाहेतु चयनित होतेहैं। इस वर्षअभी तक सी.एम.एस. के 90 से अधिकछात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्नदेशों के ख्यातिप्राप्तविश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिजयूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफटेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवंनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफसिंगापुर आदि मेंस्कॉलरशिप के साथचयनित होकर लखनऊका नाम रोशनकिया है। 

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।