सी.एम.एस. छात्र को विश्व के सबसे प्रतिभाशाली छात्र का खिताब

लखनऊ, 12 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमतीनगर प्रथमकैम्पस केकक्षा-6 केछात्र आर्यांशचौहान कोअमेरिका केप्रख्यात जॉनहॉपकिंस सेंटरफॉर टैलेंटेडयूथ (सी.टी.वाई.) द्वारा विश्वके सबसेप्रतिभाशाली छात्र के खिताब सेनवाजा गयाहै। आर्यांशने यहउपलब्धि सी.टी.वाई. टैलेंट सर्चपरीक्षा मेंअसाधारण प्रतिभाप्रदर्शन केआधार परअर्जित कीहै। सी.टी.वाई. टैलेंट सर्चपरीक्षा एस.ए.टी. (सैट) एवंए.सी.टी. केसमान हीछात्रों केवर्तमान पाठ्यक्रमसे ऊपरउठकर उच्चस्तरीय पाठ्यक्रमपर आधारितहोती है, जिसमें आर्यांशने विश्वके 90 देशोंके 16000 सेअधिक छात्रोंके बीचकड़ी प्रतिस्पिर्धामें 99 परसेन्टाइलके साथग्रैण्ड ऑनरका खिताबअर्जित करअपने ज्ञान-विज्ञान एवंबहुमुखी प्रतिभाका परचमलहराया है।यह परीक्षालिखित एवंसाक्षात्कार के दो स्तरों परआयोजित हुई।सी.एम.एस. प्रबन्धकप्रो. गीतागाँधी किंगडनने आर्यांशकी इसअभूतपूर्व उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नताव्यक्त करतेहुए उसकेउज्जवल भविष्यकी कामनाकी है।इस अवसरपर प्रो. किंगडन नेकहा किआर्यांश कीयह उपलब्धिवैश्विक स्तरपर सी.एम.एस. छात्रों कीप्रतिभा वक्षमता कोरेखांकित करतीहै। उन्होंनेसी.एम.एस. शिक्षकोंका भीहार्दिक आभारव्यक्त कियाहै। सीटीवाईपरीक्षा छात्रोंके किताबीज्ञान कापरीक्षण हीनहीं हैअपितु इसमेंछात्रों कीसृजनात्मक प्रतिभा, जिज्ञासा एवं सीखनेकी क्षमताका भीपरीक्षण कियाजाता है।सन् 1979 मेंस्थापित अमेरिकाजॉन हॉपकिंससेंटर फॉरटैलेंटेड यूथ (सी.टी.वाई.) अन्तर्राष्ट्रीयस्तर परआयोजित विभिन्नशैक्षिक कार्यक्रमोंव अनुसंधानके माध्यमसे बहुमुखीप्रतिभा केधनी प्रतिभाशालीछात्रों कोदुनिया केसामने लानेऔर शिक्षाके क्षेत्रको आगेबढ़ाने मेंमहत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

                        

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।