सी.एम.एस. छात्र को 1,20,000 अमेरिकी डॉलर की स्कॉलरशिप

लखनऊ, 11 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगरकैम्पस केछात्र रिशिकविश्वकर्मा को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिकाकी ड्रेक्सलयूनिवर्सिटी द्वारा 1,20,000 अमेरिकी डॉलर कीस्कॉलरशिप से नवाजा गया है।रिशिक कोयह स्कॉलरशिपचार वर्षीयउच्चशिक्षा की अवधि के दौरानप्रदान कीजायेगी। सी.एम.एस. छात्र नेइस सफलताका श्रेयविद्यालय केअपने शिक्षकोंव विद्यालयके शान्तिपूर्णशैक्षिक वातावरणको दियाहै। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडनने सी.एम.एस. छात्र कीसफलता परप्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसकेउज्जवल भविष्यकी कामनाकी है।सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवंएडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टरभी हैजो उत्तरप्रदेश एवंआसपास केअन्य राज्योंके छात्रोंको विश्वके सर्वश्रेष्ठविश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथउच्च शिक्षाप्राप्त करनेका अवसरउपलब्ध करारहा है।प्रतिवर्षभारी संख्यामें सी.एम.एस. छात्र विश्वके सर्वश्रेष्ठविश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनितहोते हैं।इस वर्षअभी तकसी.एम.एस. के 90 से अधिकछात्रों नेअमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदिविभिन्न देशोंके ख्यातिप्राप्तविश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्नियाइन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्सइन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्डयूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटीएवं नेशनलयूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि मेंस्कॉलरशिप के साथ चयनित होकरलखनऊ कानाम रोशनकिया है।

 

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।