राष्ट्रीय मार्गदर्शक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मा. राजेन्द्र प्रसाद पाल का अत्यन्त ही ओजस्वी भाषण 



अयोध्या 4 नवम्बर।    इस अवसर मुख्य अतिथि मा. केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं विश्वास के बलबुते हमारी पार्टी राज्य स्तरीय पार्टी तीसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यह हमारी आम जनता से जुड़े रहने की जन आकांक्षा का परिणाम है। लोकतंत्र जितना समावेशी होगी, वह उतना शक्तिशाली होगा। 
    कार्यवाहक अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश मा. आशीष पटेल ने इस भव्य आयोजन की सफलतापूर्वक व्यवस्था के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार तथा धन्यवाद प्रकट किया। राष्ट्रीय मार्गदर्शक श्री राजेन्द्र प्रसाद पाल ने अपने ओजस्वी भाषण से विशेषकर युवाओं को उत्साहित किया। 
    इस समारोह में अखिल भारतीय पाल महासभा के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं अपना दल एस के सक्रिय कार्यकर्ता श्री हौसला प्रसाद पाल, डा. सोहन वीर सिंह एवं पाल वल्र्ड टाइम्स चैनल के प्रदीपजी पाल भी शामिल हुए। 
    आयोजन तिथि 4 नवम्बर 2023 को आयोजन स्थल: राजपूत पैलेस, रायबरेली रोड, नाका बाई पास, अयोध्या, उत्तर प्रदेश। 
    समारोह के अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष श्री राजकुमार पाल ने सभी के प्रति अन्त में धन्यवाद प्रकट किया। 

प्रस्तुति: पाल वल्र्ड टाइम्स न्यूज पोर्टल एवं चैनल 
मो. 9839423719 

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।