राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू राम पाल ने वोटरशिप तथा  विश्व शान्ति पर युगानुकूल विचार व्यक्त किये


लखनऊ 3 नवम्बर। राष्ट्र उदय पार्टी के वृन्दावन कालोनी में स्थित केन्द्रीय कार्यालय श्री बाबू राम ने कहा कि वोटरशिप इस युग की सबसे बड़ी आवश्यकता है। लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर के कानून आधारित वसुधैव कुटुम्बकम् के तथा डा. अम्बेडकर के संविधान के अनुच्छेद 51 में विश्व की सभी समस्याओं के हल निहित है। न्याय के लिए अपने बंधु को भी दण्ड देना चाहिए। उन्होंने आगामी रविवार 26 नवम्बर 2023 को जंतर मंतर, दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्र उदय पार्टी के विशाल महासम्मेलन में भाग लेने का सभी को सादर आमंत्रण दिया। साथ ही सभी देशवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाइयां दी।  
    जय जगत फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं वैश्विक चिन्तक प्रदीपजी पाल ने फतेहपुर जिले में रविवार 29 अक्टूबर 2023 को आयोजित हुए राष्ट्र उदय पार्टी के महासम्मेलन की अभूतपूर्व सफलता पर सभी का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यदि हम प्रत्येक परिवार में समृद्धि लाना चाहते हैं तो हमें समय रहते संसद से वोटरशिप कानून बनाना चाहिए तथा यदि हम विश्व में शान्ति लाना चाहते हैं तो समय रहते विश्व की संसद, विश्व का संविधान, विश्व का प्रभावशाली न्यायालय तथा विश्व सरकार का गठन करना चाहिए। भारत ही विश्व में शांति स्थापित करेगा।
भवदीय - पाल वल्र्ड टाइम्स न्यूज पोर्टल

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।