आगरा 6 जून । डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के सौजन्य से सेठ पदम चंद जैन वाणिज्य- व्यावसायिक संस्थान के भव्य सभागार में पुण्यश्लोक लोकमाता पर्यावरणविद् अहिल्याबाई होलकर की 298वीं जयंती पर उनकी आत्मा को हवन करके बुलाया गया और उनसे राष्ट्र एवं समाज के कल्याण हेतु किए गए 30 वर्षीय विश्वविश्रुत शासकीय उपलब्धियों की जिज्ञासा का समाधान वरिष्ठ साहित्यकार डा. राजेंद्र मिलन रचित नाटय झलकी के मंचन में किया गया।
नाटय झलकी में लोकमाता निशि राज, समाज सेविका मधु बघेल, साहित्यकार पदमावती पदम, शिक्षाविद राजेश्वरी, कवि इन्दल सिंह ‘इन्दु’, मठाधीश डा. सलोनी, पत्रकार डा. शशि गुप्ता, कथाकार राजकुमार जैन ,इतिहासज्ञ कुमारी निव्यांशी मिलन एवं लेखिका कुमारी श्रेया बघेल की भूमिकाएं सराहनीय रहीं।











Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।