प्रयागराज, फिल्म एजुकेशन एंड वेलफेयर फाउण्डेशन द्वारा आयोजित रोशनी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल छत्रपति संभाजी नगर (पूर्व नाम औरंगाबाद ), महाराष्ट्र में लघु चित्र फैमिली फर्स्ट को बेस्ट शॉर्ट फिल्म घोषित किया गया जिसके लिए फ़िल्म के निर्देशक आयूब खान को प्रशंसा / प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। लेखक के रूप में रईस अहमद और अयूब खान को संयुक्त रूप में सम्मानित किया गया। फैमिली फर्स्ट शॉर्ट फिल्म के निर्माता निर्देशक के रूप में दोनों को पहले भी कई बार पुरस्कृत किया जा चुका है जिसमें कलकत्ता में आयोजित फिल्म फेस्टिवल और खजुराहो फिल्मोत्सव में मिले सम्मान भी शामिल हैं। अयूब खान अनजाने द अननोन (संजय - कपूर, मनीषा कोइराला, रंजीता ) में प्रोडक्शन प्रमुख थे। डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी ई4यू के मालिक अयूब खान एक अच्छे लेखक भी हैं। अपनी कहानी पर वह एक सोशल फैमिली ड्रामा शुभ संगम बनाने जा रहे हैं।
प्रयागराज (इलाहाबाद ) के पारंपरिक और सांस्कृतिक मूल्यों को पोषित करने वाली यह एक मनोरंजक फिल्म होगी जिसमें स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जायेगी। अयूब खान स्वयं प्रयागपुत्र हैं इसलिए अपनी मातृभूमि, अपनी जन्मस्थली को वह यह उपहार देंगे। लम्बे अर्से से ग्लैमर की दुनिया में व्यस्त रहे मृदुभाषी अयूब खान आज भी ज़मीन से जुड़े हैं। अपने मित्रों को वह कभी नहीं भूलते। एक बार जिसके हो लिये, बस हो
खिजां का मौसम भी जो खुशगवार बना दे,
रक़ीब को भी वह लम्हा लम्हा यार बना दे !
खूबियां कई, जज्बात से भरा दिल खूब है,
फैमिली फर्स्ट के डायरेक्टर खान अयूब हैं!
Congratulations
Pradeep ji
www.palworldtimes.com
Whatsapp : 9839423719
Thanks












Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।