सीतापुर, कमलापुर। जय जगत फाउण्डेशन तथा पाल वल्र्ड टाइम्स न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ प्रदीप कुमार सिंह पाल के नेतृत्व में श्रीमती उमा पाल, सर्वेश पाल तथा प्रिय जय जगत ने लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की जयंती दिवस पर 31 मई 2023 को गांव रूढ़ा, कसमण्डा, सीतापुर, उत्तर प्रदेश में स्थित अमर शहीद कैप्टन मनोज पाण्डेय की जन्म स्थली की यात्रा की।
कैप्टन मनोज पाण्डेय ने कहा था कि “अगर मेरी अपना शौर्य को साबित करने से पहले मेरी मौत हो जाती है, तो मैं वादा करता हूँ, मैं मौत को भी मार डालूंगा” उन्होंने अपने इस वादे को कारगिल के खालुबार टाप में करके दिखाया। उनका यही जोश, जज्बा और जुनून पाकिस्तानी घुसपैठियों के हर एक हथियार को बौना करने में कामयाब रहा। परिणामस्वरूप भारत के इस विरले सपूत को मरणोपरांत सेना के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार “परमवीर चक्र” से सम्मानित किया गया।
कैप्टन मनोज जी के परम पूज्य चाचाजी श्री कौशल किशोर पाण्डेय ने टीम को सीतापुर रोड पर भव्य स्मृति द्वार, उनके जन्म स्थल पर लगी भव्य मूर्ति स्थल, कारगिल युद्ध 1999 स्मृति भवन, सद्वाक्यों से सजे-धजे जूनियर हाई स्कूल, कैप्टन साहब को समर्पित मनरेगा पार्क, कै. मनोज पाण्डेय पार्क/लाइब्रेरी का अवलोकन कराया। एडिटर इन चीफ प्रदीप कुमार सिंह पाल ने गांव में स्थित उक्त सभी स्थलों का प्रेरणादायी वीडियो कवरेज किया।
इस यात्रा के अन्त में श्रीमती उमा जी पाल ने कैप्टन मनोज जी के परम पूज्य चाचाजी श्री कौशल किशोर पाण्डेय सहित सभी परिजनों के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया।
भवदीय
विश्व पाल, मीडिया प्रभारी
मो. 98394 23719,
आदित्य प्रकाश पाल, महोली, कमलापुर, सीतापुर, मो. 6306 902 207












Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।