युवा आदित्य पाल ने अपने विवाह समारोह को मातुश्री की जयन्ती पर रखकर सभी को अत्यधिक उत्साहित किया 


सीतापुर, कमलापुर 31 May : जय जगत फाउण्डेशन, सीतापुर शाखा के तत्वावधान में लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की जयंती समारोह का आयोजन 31 मई 2023 को महोली, पो. कमलापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश में बड़े ही उल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया।   
    कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती उमाजी पाल, सह-संचालक, जय जगत फाउण्डेशन ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीपजी पाल, अध्यक्ष, जय जगत फाउण्डेशन, लखनऊ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी श्री सर्वेश पाल, सलाहकार, देवपुरी इन्फ्रा प्रा. लि,, लखनऊ से शामिल हुए। 
    शैक्षिक एवं वैश्विक चिन्तक प्रदीपजी तथा वरिष्ठ समाजसेवी अयोध्या प्रसाद पाल ने संयुक्त रूप मातुश्री के चित्र के समक्ष दीप जलाकर तथा फूलमालायें पहनाकर समारोह का उद्घाटन किया। युवा समाजसेवी आदित्य प्रकाश पाल ने सभी वरिष्ठजनों का फूलमालायें पहनाकर सम्मान किया। 
    प्रदीपजी ने सभी को जिस प्रकार मातुश्री ने अपने युग में देश का एक सूत्र में बांधने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था उसी प्रकार हमें उनकी संतान होने के नाते सारे विश्व को आतंकवाद, युद्धों की विभीषका, घातक शस्त्रों की होड़, जलवायु परिवर्तन, गरीबी, बेरोजगारी, महामारियों से मुक्त कराने के लिए जीजान से कार्य करना चाहिए। उन्होंने पारिवारिक एकता तथा वसुधैव कुटुम्बकम् के विचारों को घर-घर में पहुंचाने का सभी को संकल्प कराया। 
    इस अवसर पर सभी उपस्थित बन्धुओं ने युवा आदित्य पाल सहित उनके परिवारजनों की भूरि-भूरि प्रशंसा की जिन्होंने अपने चि. आदित्य प्रकाश संग सौ. आरती का ‘शुभ विवाह’ को मातुश्री के जन्म दिवस 31 मई 2023 को रखा है। साथ ही इसी दिन जयन्ती समारोह आयोजित करके पारिवारिक समारोह को सामाजिक स्वरूप प्रदान किया है। युवा आदित्य के इस साहसिक प्रयास से सभी को विशेषकर युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। समारोह को सफल बनाने में वीरेन्द्र पाल, लवकुश पाल जैसे युवाओं का विशेष सहयोग रहा। 
    समारोह के अन्त में श्रीमती उमा जी पाल ने जयन्ती समारोह को सफल बनाने के लिए सभी के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया। 
भवदीय
विश्व पाल, मीडिया प्रभारी 
मो. 98394 23719, 
आदित्य मो. 6306 902 207

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।