पूरे विश्व की एक सरकार बने- विश्वात्मा 


बोको (कामरूप) Asam 11 मार्च। रूस और यूक्रेन के युद्ध को संयुक्त राष्ट्र संघ नहीं रोक पाया। कल भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हो गया, तो संघ नहीं रोक पाएगा। चीन और भारत के बीच युद्ध हो गया तो तबाही आ जाएगी। इस युद्ध को भी संयुक्त राष्ट्र संघ नहीं रोक सकता। दो या अधिक परमाणु संपन्न देशों के बीच युद्ध प्रलय के समान होगा। विश्व को युद्ध मुक्त करने के लिए अब संयुक्त राष्ट्र संघ का संविधान बदलना अपरिहार्य हो गया है। विश्व में शांति कायम करने के लिए इस संगठन के संविधान को संशोधित करके विश्व सरकार बनाने के अलावा अन्य कोई रास्ता नहीं बचा है। विश्व सरकार ही युद्ध को रोक सकती है। विश्व सरकार ही पूरी दुनिया से गरीबी, बेरोजगारी, आतंकवाद और भ्रष्टाचार को खत्म कर सकती है। देश की सरकारों के लिए यह काम करना असंभव है। ‌‌
        उक्त बातें श्री विश्वात्मा ने बोको (कामरूप) में आयोजित वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के कैंडर को प्रशिक्षित करते हुए कहा। ‌ उनका तीन दिवसीय व्याख्यान अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जन जागरूकता शिविर में चल रहा है।‌ शिविर का आज दूसरा दिन था। राजनीतिक व आर्थिक सुधारों पर और अध्यात्म पर दर्जनों पुस्तकों के लेखक श्री विश्वात्मा ने कहा कि पारंपरिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में सब जानते हैं। किंतु अंतर्राष्ट्रीय अधिकारों और कर्तव्यों का ज्ञान बहुत कम लोगों को है। 

       श्री विश्वात्मा ने कहा कि हम एक वैश्विक युग में जी रहे हैं। एक देश गलत करता है तो खामियाजा दूसरे देश को भुगतना पड़ रहा है। इसलिए अब विश्व स्तर पर शासन प्रशासन, न्याय व्यवस्था और मुद्रा व्यवस्था कायम करना अनिवार्य हो गया है। विश्व परिवर्तन मिशन के संस्थापक श्री विश्वात्मा ने कहा कि विश्वविद्यालयों में और स्कूलों में लोगों के  अंतरराष्ट्रीय अधिकारों और कर्तव्यों के विषय में बच्चों को पढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह काम विश्व परिवर्तन मिशन और वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल मिलकर कर रहे हैं। किंतु संसाधनों की कमी के कारण गति बहुत धीमी है।

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।