लखनऊ मार्च। पाल शिरोमणि वीरांगना अहिल्याबाई होलकर फाउंडेशन तथा पाल एकता एवं कल्याण समिति, ट्रान्स गोमती नगर, इन्दिरा नगर, लखनऊ के द्वारा पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन रविवार 12 मार्च को ठीक अपरान्हः 3 बजे से किया जा रहा है। यह आयोजन सरस्वती विद्या इंटर कालेज, ए ब्लाक, इंदिरा नगर में किया गया है।
पाल शिरोमणि वीरांगना अहिल्याबाई होलकर फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री उमाशंकर पाल ने वरिष्ठ समाजसेवी, लेखक व पत्रकार प्रदीप पाल एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती उमा पाल को उनके आवास पर पधारकर इस समारोह में आमंत्रित किया। श्री उमाशंकर पाल तथा वरिष्ठ समाजसेवी श्रीराम पाल द्वारा घर-घर जनसंपर्क करके स्वजातीय बंधुओं को आमंत्रित किया जा रहा है।
श्री उमाशंकर पाल ने इस अवसर पर कहा कि पाल समाज के ऐतिहासिक होली मिलन समारोह में पाल समाज के लोग पूरे परिवार के साथ समय से पधारकर समारोह को सफल बनाये। इस अवसर पर परिजन विशेषकर अपने बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करें।
इस अवसर का सादर निमंत्रण का समाचार पाल वल्र्ड टाइम्स यूट्यूब चैनल के माध्यम से देशवासियों को शेयर किया गया। इस अवसर पर प्रदीप पाल के आवास पर पधारे औरेया, उत्तर प्रदेश के निवासी एवं राष्ट्रीय अमर स्तम्भ दैनिक समाचार पत्र के समाचार सम्पादक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री घनश्याम सिंह ने भी अपने समाचार पत्र तथा यूट्यूब चैनल में इस अवसर के समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। साथ ही श्री उमाशंकर पाल ने श्री घनश्याम सिंह को भी समारोह में शामिल होने का विशेष निमंत्रण दिया।
- प्रदीपजी पाल, वरिष्ठ पत्रकार












Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।