गांव की समस्या - गांव का समाधान हेतु ग्राम चौपाल का आयोजन जौनपुर में हुआ


जौनपुर, 10 मार्च। गांव की समस्या - गांव की सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान हेतु ग्राम चौपाल का आयोजन ग्राम सभा कमरूद्दीनपुर, ब्लाक धर्मापुर, जिला जौनपुर में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती विमलेश यादव, ब्लाक प्रमुख एवं समस्त अधिकारीगण शामिल हुए। इस ग्राम चौपाल में ग्राम प्रधान अंगनू प्रसाद, लालजी राम, एडीओ, पंचायत धर्मापुर, सुश्री श्रुति गुप्ता, ग्राम सचिव, जगदीश यादव, लेखपाल आदि शामिल हुए। 
    ग्राम चौपाल में ग्रामवसियों के रूप में लखन पाल, श्याम नारायण पाल, धर्मेन्द्र यादव, संतोष कुमार, बहादुर कुमार, विध्धू कुमार, सल्टन साधू, अतिशि, रविश, डब्बू, सुरेन्द्र आदि शामिल हुए। चौपाल में अधिकारीगण जनता की समस्याओं का समुचित समाधान नहीं कर पाये। इस कारण ग्रामवासियों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। 
सुरेन्द्र पाल, मोबाइल 91209 90811

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।