#दुखद_सूचना
बड़े दुख के साथ लिखना पड़ रहा है कि आज भाजपा की सरकार में धनगरो (पाल/बघेल) पर घोर अत्याचार हो रहे हैं कहीं नाबालिक लड़कियों के साथ रेप तो कहीं हत्याएं हो रही है और साथ ही साथ प्रशासन भी निरंकुशता के साथ इस भोले-भाले समाज पर अत्याचार कर रहा है।
एसडीएम व सीओ के सामने दिनदहाड़े 15 अक्टूबर 2020 को बलिया में बीजेपी नेता धीरेंद्र सिंह द्वारा हमारे समाज के जयप्रकाश पाल की निर्मम हत्या कर दी गई।
राष्ट्रीय धनगर महासभा इस जघन्य हत्या कांड की घोर निंदा करती है अगर ३ दिन के अंदर दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया एवं पीड़ित के परिवार को पचास लाख रुपए मुआवजा दिए जाने तथा सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में सीबीआई जांच की मांग करती है अगर यह मांगे नहीं मानी गई तो राष्ट्रीय धनगर महासभा संपूर्ण उत्तर प्रदेश में 19 अक्टूबर 2020 को उत्तर प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर हत्या के विरोध में धरना प्रदर्शन करेंगी व पुतला दहन भी करेंगे। इस दौरान अगर कोई घटना घटित होती है शासन प्रशासन इसके लिए स्वयं उत्तरदायित्व है ।
मुख्यमंत्री द्वारा एसडीएम व सीओ को निलंबन करने से काम नहीं चलेगा इनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए क्योंकि इनके सामने ही हत्या हुई और इनमें से कोई क्यों बचाने नहीं आया।
जेपी धनगर
राष्ट्रीय अध्यक्ष
राष्ट्रीय धनगर महासभा












Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।