कूड़े के ढेर, गंदगी के ऊपर बैठकर गंदगी उठवाने के लिए प्रदर्शन किया गया।

 

कानपुर नगर, समाजसेवी कृष्ण कुमार सिंह चकित ने बताया कि जोन-5 गोविंदनगर विधानसभा के अंतर्गत, वार्ड-34 रतनलालनगर, एच.आई.जी. पुल रतनलालनगर, महादेवनगर व संजयनगर कच्ची बस्ती के समीप सी.टी.आई. नहर हैं। सिंचाई विभाग ने खानापूर्ति करते हुए, नहर की सफाई की वह अभी भी बहुत गंदी हैं। उससे निकाली हुई गंदगी को सड़क के बीचो-बीच रख दिया गया हैं। जिससे सड़क बाधित हो गई हैं। क्षेत्रीय लोग, राहगीरों व स्कूली बच्चों को अधिक असुविधा हो रही हैं। कई गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। मुख्य रूप से संजयनगर बस्ती, महादेवनगर बस्ती और रतनलालनगर क्षेत्र के लोगों को अधिक समस्या हो रही हैं। कानपुर नगर निगम, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सभी सो रहे हैं। अभी जो कानपुर नगर को स्मार्ट सिटी का दर्जा, जो ढकोसला किया जा रहा हैं, वह धरातल पर कार्य नहीं हो रहा है। आज उसी गंदगी, कूड़े के ढेर के ऊपर बैठकर, कानपुर नगर निगम, सिंचाई विभाग व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपना विरोध व्यक्त किया हैं। अगर अतिशीघ्र गंदगी नहीं उठाई जाती हैं तो, ट्रैक्टर-ट्राली में गंदगी को भर के कानपुर नगर निगम में फेंकने का कार्य किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कानपुर नगर निगम की होगी। पप्पू, भगवानदास, राम, सुजीत, राजेश, रितिक आदि क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

कृपया प्रकाशित करने की कृपा करें।

हार्दिक आभार !!

-:भवदीय:-
कृष्ण कुमार सिंह चकित
(समाजसेवी)
स. सूत्र:- 9621684692

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।