गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र, वार्ड - 34 रतनलालनगर के अंतर्गत, बी - ब्लाक बर्रा - 7, Kanpur के सीवर चेंबर गंदगी से भरें हुए हैं।

विषय:- गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र, वार्ड - 34 रतनलालनगर के अंतर्गत, बी - ब्लाक बर्रा - 7, Kanpur के सीवर चेंबर गंदगी से भरें हुए हैं।
समाजसेवी कृष्ण कुमार सिंह चकित ने बताया कि, गोविंदनगर विधानसभा के अंतर्गत, वार्ड - 34 रतनलालनगर, निवास संख्या:- बी - 134 ई. डब्ल्यू. एस. बर्रा - 7 की पंक्ति के सीवर चेंबर गंदगी से अधिक भरें हुए हैं। क्षेत्रीय लोगों के निवास में सीवर चेंबर का दूषित जल भर गया हैं। जलकल विभाग तत्काल क्षेत्र के सीवर चेंबर साफ करवाए, जलकल विभाग जोन - 5 में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाए। अगर संतोषजनक कार्यवाही नहीं होती हैं, तो हम बाध्य होंगे धरना प्रदर्शन करने के लिए। क्षेत्र में महामारी फैलने की आशंका बनी हुईं हैं। क्षेत्रीय निवासी शशि ने बताया कि एक महीने से सीवर चेंबर की समस्या बनी हुई है, मेरे घर में सीवर चेंबर का गंदा पानी भरा हुआ है। इसकी शिकायत जलकल विभाग को कई बार की गई है। मेरा भाई बीमार है, उसे लीवर से संबंधित समस्या है। उसे हेपेटाइटिस-बी भी है, बदबू बहुत आती है। सीवर टैक्स देने के बाद भी यह समस्या बनी हुई है। हमारे दर्द को कोई सुनने वाला नहीं है घर में लैट्रिन भरी हुई है। बताइए कहां जाएं। क्षेत्रीय निवासी शिवकली ने बताया कि मेरा घर बर्रा - 7 गड्ढे वाला पार्क के पास है। एक महीने से चेंबर भरे हुए हैं, और कर्मचारी खानापूर्ति करके चले जाते हैं। मेरे घर के आंगन में गंदा पानी भरा हुआ है। बदबू फैल रही है। मेरे पड़ोसी गंदगी के कारण बीमार भी हो गए हैं। नेता भी नहीं आते हैं।
कृपया प्रकाशित करने कि कृपा करें।
हार्दिक आभार !!
-:भवदीय:-
कृष्ण कुमार सिंह चकित
( समाजसेवी ), Kanpur UP
स. सूत्र:- 9621684692
Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।