
आगरा, उत्तर प्रदेश 7 जून। कोडिंग मास्टर देवांश धनगर को ख्याति प्राप्त परफेक्ट वूमेन मैगजीन के द्वारा ‘परफेक्ट चैंम्पियन आॅफ द मंथ’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। परफेक्ट वूमेन मैगजीन ने मई 2022 के अपने अंक के कवर पेज पर फिल्म स्टार अजय देवगन, फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ के नाम के साथ देवांश धनगर का नाम भी प्रमुखता से छपा है। परफेक्ट मैगजीन में देवांश धनगर का पेज 31 व 32 पर दो पेज का अत्यन्त ही प्रेरणादायी इंटरव्यू भी प्रमुखता के साथ छापा है।
12 वर्षीय देवांश वर्तमान में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। देवांश को उसकी विलक्षण प्रतिभा के बलबुते स्थानीय प्रशासन ने सीधे कक्षा 12 में दाखिले की विशेष अनुमति दी है। वह अभी तक एक भी दिन स्कूल नहीं गया है। वह घर पर ही रहकर निर्धारित पुस्तकों से तैयारी करता हैं।
देवांश को महाराष्ट्र के गवर्नर श्री भगत सिंह कोश्यारी ने बाल गौरव सम्मान से मुम्बई के राजभवन में सम्मानित किया था। देवांश ने अपनी प्रतिभा के बलबुते अब तक लगभग 110 से अधिक इंटरनेशनल, नेशनल और क्षेत्रीय स्तर के अवार्ड जीतने का कीर्तिमान स्थापित किया है। हाल ही में देवांश धनगर ने मिनिस्ट्री आॅफ इलेक्ट्रानिक्स एंड इनफारमेशन टेक्नोलाजी, भारत सरकार से दो सर्टिफिकेट प्राप्त किए हैं जो कि साइबर ऐथिक और साइबर बुलिंग के हैं।
देवांश देश के लगभग 400 से ज्यादा बच्चों को आॅनलाइन कोडिंग का प्रशिक्षण दे चुका है। देवांश अपने गांव बरारा स्थित आवास पर हाई स्कूल के बच्चों को निःशुल्क साइंस व गणित की टयूूशन देने के साथ ही बच्चों को कोडिंग भी सिखाता है।
प्रदीपजी पाल, वरिष्ठ पत्रकार
वाट्सअप 9839423719
Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।