मोहली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश 7 जून। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जेठ माह के आखिरी मंगल पर भंडारे का आयोजन श्री अयोध्या प्रसाद पाल, भूतपूर्व कनिष्ठ अभियंता के मास्टर बाग रोड, महोली स्थित आवास के समक्ष बड़े ही भक्ति भाव तथा हर्षोल्लास से किया गया। इस अवसर पर राम भक्त हनुमान तथा मातुश्री अहिल्या बाई होल्कर की जयन्ती के उपलक्ष्य में गगन भेदी जयकारे लगाये गये। साथ ही सभी को प्रभु राम भक्ति, पारिवारिक एकता तथा जय जगत का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बज रहे संगीतमय तथा भक्तिपूर्ण भजनों का आनन्द सभी ने लिया।
इस भंडारे में आसपास के क्षेत्र के शहरी तथा ग्रामवासियों ने सादर पधारकर प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे को सफल बनाने में पत्रकार एवं समाजसेवी आदित्य पाल, सुरेंद्र पाल, लव कुश पाल, मोहन पाल, बद्री पाल, अभय सिंह, अन्नू सिंह, बड़े कश्यप आदि का विशेष योगदान तथा उपस्थिति रही।
पत्रकार आदित्य पाल ने इस अवसर पर कहा कि हमें पवन पुत्र हनुमान तथा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के दिव्य एवं सेवाभवी जीवन से संदेश मिलता है कि हमें हर पल प्रभु के कार्य में अपने को व्यस्त रखना चाहिए। प्रभु की इच्छा को अपने प्रत्येक कार्य में जानना तथा उससे प्रेम करना ही हमारे जीवन का उद्देश्य होना चाहिए।
भंडारे के समापन पर श्री अयोध्या प्रसाद पाल एवं उनके परिवारजनों ने सभी के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया।











Leave a comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।