कु. दीक्षा पाल को जिले में टाॅप करने पर जिलाधिकारी ने सम्मानित किया 

 

इटावा, उत्तर प्रदेश। कु. दीक्षा पाल को इटावा, उत्तर प्रदेश की जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति सिंह ने हाल में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। दीक्षा पाल ने बीएससी मैथ में कालेज में टाॅप किया है। दीक्षा पाल सीएसजेएम यूनिवर्सिटी, कानपुर, उत्तर प्रदेश के तिरूपति बालाजी डिग्री काॅलेज, सैफई रोड, इटावा में अध्ययनरत है। दीक्षा के पिता श्री गुलाब सिंह पाल उत्तर प्रदेश पुलिस फतेहगढ़, फर्रूखाबाद, उत्तर प्रदेश में कार्यरत है। 
    वर्तमान में दीक्षा पाल सिविल सेवा की तैयारी कर रही है। वह प्रशासनिक अधिकारी बनकर समाज की व्यापक सेवा करना चाहती है।

पाल वर्ल्ड टाइम्स की खबरों को शेयर करें और सोशल मीडिया पर भी फॉलो करना न भूलें।